धनबाद वार्ड संख्या 38 के लाल बंग्ला डुंगरी और वार्ड संख्या 17 के पांडरपाला बना कंटेनमेंट जोन, लगाया गया कर्फ्यू

City: Dhanbad | Date: 28/06/2020
1278

समय न्यूज़ 24 डेस्क  

धनबाद वार्ड संख्या 38के लाल बंग्ला डुंगरी, डी टाइप फ्लैट बना कंटेनमेंट जोन, लगाया गया कर्फ्यू

धनबाद नगर निगम के वार्ड संख्या 38के लाल बंग्ला डुंगरी, डी टाइप फ्लैट में कोरोना पॉजिटिव व्यक्ति मिलने के बाद उपायुक्त श्री अमित कुमार के निर्देश पर अनुमंडल दंडाधिकारी श्री राज महेश्वरम ने पोजिटिव मरीज के निवास स्थान को एपी सेंटर चिह्नित करते हुए कंटेनमेंट जोन का निर्माण कर तत्काल प्रभाव से अगले आदेश तक कर्फ्यू लगाने का आदेश दिया है।

कंटेनमेंट जोन : एपी सेंटर के पूरब में सड़क, पश्चिम में खाली जमीन, उत्तर में सड़क तथा दक्षिण में खाली जमीन तक कंटेनमेंट जोन का निर्माण किया गया है।

बफर जोन : एपी सेंटर के पूरब में खाली जमीन, पश्चिम में खाली जमीन, उत्तर में सड़क तथा दक्षिण में खाली जमीन तक बफर जोन का निर्माण किया गया है।

कंटेनमेंट जोन के रूप में चिह्नित स्थलों पर कर्फ्यू के दौरान कोई भी व्यक्तियों का जमवाड़ा पर पूर्णतः निषेध रहेगा। कोई भी व्यक्ति न भीड़ लगाएंगे और न ही किसी भीड़ का हिस्सा बनेंगे और न ही अपने घरों से निकलेंगे। कर्फ्यू के दौरान सभी दुकानें, व्यवसायिक प्रतिष्ठान, कार्यालय, फैक्ट्री, गोदाम, साप्ताहिक हाट बाजार आदि की संपूर्ण गतिविधियां तत्काल प्रभाव से बंद रहेगी।

धनबाद पांडरपाला का यहिया नगर रोड नंबर 1 कंटेनमेंट जोन घोषित, लगाया गया कर्फ्यू

धनबाद नगर निगम के वार्ड संख्या 17 के पांडरपाला, मोहल्ला सिटी कॉलोनी, यहिया नगर रोड नंबर 1 में कोरोना पॉजिटिव व्यक्ति मिलने के बाद उपायुक्त श्री अमित कुमार के निर्देश पर अनुमंडल दंडाधिकारी श्री राज महेश्वरम ने पोजिटिव मरीज के निवास स्थान को एपी सेंटर चिह्नित करते हुए कंटेनमेंट जोन का निर्माण कर तत्काल प्रभाव से अगले आदेश तक कर्फ्यू लगाने का आदेश दिया है।

कंटेनमेंट जोन : एपी सेंटर के पूरब में मोहम्मद शौकत खान के घर तक, पश्चिम में खाली जमीन, उत्तर में मोहम्मद अशफाक अहमद तथा सिकंदर आजम के घर तक, दक्षिण में मोहम्मद गुलजार अंजुम तथा मोहम्मद अजहर इंजिनीयर के घर तक कंटेंटमेंट जॉन का निर्माण किया गया है।

बफर जोन : एपी सेंटर के पूरब में आरा मोड़, भरत चौक, पांडरपाला रोड, पश्चिम में आजाद नगर, अमन सोसायटी, पथरागोरा रोड, उत्तर में पांडरपाला पूरी बस्ती रोड तथा दक्षिण में भूली रोड तक बफर जोन का निर्माण किया गया है।

कंटेनमेंट जोन के रूप में चिह्नित स्थलों पर कर्फ्यू के दौरान कोई भी व्यक्तियों का जमवाड़ा पर पूर्णतः निषेध रहेगा। कोई भी व्यक्ति न भीड़ लगाएंगे और न ही किसी भीड़ का हिस्सा बनेंगे और न ही अपने घरों से निकलेंगे। कर्फ्यू के दौरान सभी दुकानें, व्यवसायिक प्रतिष्ठान, कार्यालय, फैक्ट्री, गोदाम, साप्ताहिक हाट बाजार आदि की संपूर्ण गतिविधियां तत्काल प्रभाव से बंद रहेगी।

More News

सनशाइन एकेडमी एंड प्ले स्कूल का द्वितीय स्थापना दिवस आज, पूजा समारोह का आयोजन किया गया
तिथि : 29/10/2026
धनसार में CISF की बड़ी कार्रवाई: काली बस्ती ग्राउंड से 11 टन अवैध कोयला जब्त
तिथि : 28/10/2026
लोयाबाद: दुर्गा पूजा से पहले कल 7 घंटे रहेगी बिजली गुल, गणेशपुर अवर प्रमंडल ने जारी की शटड...
तिथि : 13/10/2026
कोडरमा के सिविल सर्जन डॉ. अनिल कुमार गिरफ्तार, नाबालिग के यौन शोषण का आरोप
तिथि : 12/10/2026
भागाबांध: सौहार्द और शांति के साथ मनाएं दुर्गापूजा, ओपी में हुई शांति समिति की बैठक
तिथि : 04/09/2026
गांधी जयंती पर सनशाइन एकेडमी एंड प्ले स्कूल में स्वच्छता अभियान आयोजित, बच्चों ने लिया स्व...
तिथि : 02/10/2026
कुस्तौर निवासी सुभम कुमार का आकस्मिक निधन क्षेत्र में शोक की लहर
तिथि : 02/10/2026
केंदुआडीह पुलिस के सांध्य ड्राइव कार्रवाई से क्षेत्र के जुआड़ियों, शराबियों,मनचलों में मची ...
तिथि : 02/10/2026
खरिकाबाद में पर्यावरण समिति की आठवीं बैठक संपन्न, सामुदायिक निगरानी और स्वच्छता पर हुई चर्...
तिथि : 29/09/2026
धनबाद में सरकारी नौकरी के नाम पर ठगी करने वाला फर्जीवाड़ा गिरोह बेनकाब, आरोपी पंकज गुप्ता ...
तिथि : 28/09/2026