सोशल मीडिया पर घूस लेते वीडियो वायरल होने के बाद जमशेदपुर एसएसपी ने गुड़ाबांधा थाना प्रभारी को किया निलंबित

City: Jamshedpur | Date: 27/06/2020
1193

समय न्यूज़ 24 डेस्क

जमशेदपुर।सोशल मीडिया पर घूस लेते वीडियो वायरल होने के बाद एसएसपी ने गुड़ाबांधा थाना प्रभारी को निलंबित कर दिया। गुड़ाबांधा थाना प्रभारी भैया राम उरांव का बालू का परिवहन करने वाले लोगों से घूस लेने का वीडियो वायरल हुआ था।मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी ने मुसाबनी डीएसपी मुसाबनी डीएसपी को पूरे मामले की जांच कर रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया था.जहां जांच के क्रम में डीएसपी ने थाना प्रभारी को प्रथम दृष्टया से दोषी पाया गया।इसके बाद थाना प्रभारी को निलंबित कर दिया गया.थाना प्रभारी को पुलिस हेडक्वार्टर में योगदान देने का निर्देश दिया है।

घूस लेते वीडियो हुआ था वायरल

गुड़ाबांदा थाना प्रभारी भैयाराम उरांव का घूस लेते हुए वीडियो वायरल हुआ था।वायरल वीडियो में थाना प्रभारी अवैध तरीके से बालू परिवहन करने वाले लोगों से 500-2000 के नोट लेते दिख रहे थे।थाना प्रभारी गार्ड के लिए भी पैसा मांगते दिखे.बताया जा रहा है की एक सप्ताह पूर्व गुड़ाबांदा थाना प्रभारी भैयाराम उरांव के नेतृत्व में क्षेत्र के रेरुआ बलियापुसी एवं मुड़ाकाटी घाट पर छापामारी की गई थी।छापामारी के दौरान कई ट्रैक्टरों को पुलिस टीम ने पकड़ा था।लेकिन केस करने के बजाए गुड़ाबांदा थानेदार ने घूस लेकर अवैध बालू कारोबारियों को छोड़ दिया था.उसके बाद से बालू परिवहन करने वाले लोग उन्हें पैसे देकर बालू परिवहन की अनुमति मांगी थी.वीडियो में धालभूमगढ़ थाना क्षेत्र के महुलीशोल के एक युवक थाना प्रभारी को घूस दे रहा था और दूसरे का नाम लेकर भी उसके ट्रैक्टर से बालू चलाने की अनुमति का पैसा दे रहा था।

More News

चंपाई सोरेन की तबीयत अचानक बिगड़ी, जमशेदपुर के TMH में भर्ती
तिथि : 17/01/2025
पूर्वी सिंहभूम मे चौकीदार परीक्षा को रद्द करने की मांग को लेकर उपायुक्त कार्यालय पर परीक्ष...
तिथि : 04/01/2025
इलाज़रत प्रीतम सिंह भाटिया से अस्पताल में मिलने पहुँचे कई पत्रकार
तिथि : 10/03/2023
बिना कोचिंग के जमशेदपुर की सलोनी वर्मा ने यूपीएससी में हासिल की सफलता
तिथि : 16/10/2021
जमशेदपुर भोग वितरण विवाद : एडीएम पहुंचे काशीडीह पूजा पंडाल, वार्ता के बाद आज ही प्रतिमा वि...
तिथि : 15/10/2021
डॉ अजय कुमार ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से गलवान घाटी घटना में शहीदों के परिजनों को सरकारी...
तिथि : 16/06/2021
जमशेदपुर में जली महिला की इलाज में लापरवाही से हुई मौत, हाई कोर्ट ने दिए जांच के आदेश
तिथि : 18/02/202
इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के अध्यक्ष की कोरोना जांच रिपोर्ट निगेटिव
तिथि : 19/07/2020
झारखंड के जमशेदपुर में और कर्नाटक के हम्पी में भूकंप के झटके महसूस किए गए
तिथि : 05/06/2020
नई दिल्ली-भुवनेश्वर राजधानी एक्सप्रेस से आए 98 यात्री .मेडिकल टीम ने की थर्मल स्क्रीनिंग, ...
तिथि : 16/05/2020 Admin SN24