आउटसोर्सिंग कंपनी के भूमि पूजन में रोजगार और नियोजन की मांग को लेकर स्थानीय लोगों ने किया प्रदर्शन

City: Dhanbad | Date: 26/06/2020
1262

समय न्यूज़ 24 धनबाद डेस्क

धनबादः बीसीसीएल की कुसुंडा एरिया 6 के केंदुआ में यूसीसी और वीएलसी आउटसोर्सिंग कंपनी को उत्खनन का कार्य प्रबंधन की ओर से मिला है। शुक्रवार को कंपनी के द्वारा भूमि पूजन किया गया। इस दौरान स्थानीय लोगों ने कंपनी में रोजगार और नियोजन की मांग को लेकर जमकर प्रदर्शन किया।
कंपनी में रोजगार और नियोजन की मांग
यूसीसी और वीएलसी आउटसोर्सिंग कंपनी के लोगों ने शुक्रवार को केंदुआ में उत्खनन के लिए भूमि पूजन का कार्य किया। भूमि पूजन के दौरान आसपास के सैकड़ों लोग इकट्ठा हुए और कंपनी में रोजगार और नियोजन देने की मांग को लेकर जमकर प्रदर्शन किए। स्थानीय लोगों ने कहा कि बाहर से आए मजदूरों से काम लेने के बजाय यहां के बेरोजगार युवाओं से कार्य लिया जाए। यहां के लोग काम के लिए आखिर कहां जाएंगे। उत्खनन कार्य में एक नहीं बल्कि सैकड़ों लोगों की जरूरत होती है। इनमें यहां के युवाओं को प्राथमिकता के साथ नियोजन कंपनी की ओर से दिया जाना चाहिए। कंपनी यदि ऐसा नहीं करती है तो उत्खनन का कार्य कंपनी के द्वारा नहीं करने दिया जाएगा।

More News

गणेश पूजा उत्सव पर एसी मार्केट धनबाद में भंडारा का आयोजन
तिथि : 16/09/2026
नागदा खदान हादसे में शहीद 50 श्रमिकों को आज दी जाएगी श्रद्धांजलि
तिथि : 06/09/2026
एमबीबीएस में नामांकन पर अर्पिता सुमन को नेताजी ग्रुप ने किया सम्मानित
तिथि : 04/09/2026
बरोरा थाना क्षेत्र में खूनी संघर्ष बिजली एवं नाली के विवाद में दो पक्षों में मारपीट, आधा द...
तिथि : 01/09/2026
BCCL CMD को जान से मारने की धमकी मामले में ट्विस्ट, बरोरा के जीएम से पूछताछ, फाइनेंस ऑफिसर...
तिथि : 31/08/2026
कतरास: लकड़का 6 नंबर चानक के समीप जोरदार आवाज के साथ धंसी जमीन, गोफ में समाया मवेशी, ग्राम...
तिथि : 31/08/2026
ईद मिलाद-उल-नबी को लेकर केंदुआडीह थाना में शांति समिति की बैठक, विधि-व्यवस्था और साइबर सुर...
तिथि : 22/08/2026
केंदुआ काठगोला मारपीट कांड: नामजद आरोपी राजेश यादव गिरफ्तार, भेजा गया जेल
तिथि : 20/08/2026
धनबाद से कोयम्बत्तूर के लिए गया होकर चलेगी नई अमृत भारत एक्सप्रेस, रेलवे ने जारी किया शेड्...
तिथि : 20/08/2026
गोंदूडीह ओपी के धारियाजोबा में आपसी रंजिश में युवक को मारी गोली, जांच में जुटी पुलिस
तिथि : 15/08/2026