स्पेशल ट्रेन में कर्नाटक से धनबाद पहुंचे 228 श्रमिक

City: Dhanbad | Date: 24/06/2020
1263

समय न्यूज़ 24 डेस्क

वैश्विक महामारी कोविड-19 के कारण घोषित लॉकडाउन में धनबाद के 11 सहित झारखंड के विभिन्न जिलों के 228 श्रमिक कर्नाटक से चली स्पेशल ट्रेन से धनबाद पहुंचे। उपायुक्त श्री अमित कुमार के निर्देश पर श्रमिकों को शारीरिक दूरी बनाकर प्लेटफार्म पर उतारा गया। बाहर निकलते समय स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा थर्मल स्क्रीनिंग की गई। सैनिटाइजर से हैंड वॉश कराए गए और मास्क दिया गया। उन्हें फूड पैकेट और पानी उपलब्ध कराकर संबंधित जिले के वाहन में बैठाया गया।

श्रमिकों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए 15 वाहनों का प्रबंध किया गया था।स्पेशल ट्रेन से धनबाद के 11, बोकारो के 32, गिरिडीह के 30, हजारीबाग के 56, चतरा के 9, गोड्डा के 50, देवघर और पाकुड़ के दो-दो, साहेबगंज के 24, दुमका के 10, जामताड़ा और कोडरमा के एक-एक श्रमिक धनबाद पहुंचे।

बोकारो, हजारीबाग, गोड्डा और साहेबगंज के लिए कार्यपालक पदाधिकारी जिला परिषद एवं जिला गव्य विकास पदाधिकारी, धनबाद, गिरिडीह और पाकुड़ के लिए जिला भू-संरक्षण पदाधिकारी तथा दुमका, देवघर, जामताड़ा, कोडरमा और चतरा के लिए महाप्रबंधक, जिला उद्योग केंद्र की संबंधित जिले के नोडल पदाधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित करने के लिए प्रतिनियुक्ति की गई थी।

More News

गणेश पूजा उत्सव पर एसी मार्केट धनबाद में भंडारा का आयोजन
तिथि : 16/09/2026
नागदा खदान हादसे में शहीद 50 श्रमिकों को आज दी जाएगी श्रद्धांजलि
तिथि : 06/09/2026
एमबीबीएस में नामांकन पर अर्पिता सुमन को नेताजी ग्रुप ने किया सम्मानित
तिथि : 04/09/2026
बरोरा थाना क्षेत्र में खूनी संघर्ष बिजली एवं नाली के विवाद में दो पक्षों में मारपीट, आधा द...
तिथि : 01/09/2026
BCCL CMD को जान से मारने की धमकी मामले में ट्विस्ट, बरोरा के जीएम से पूछताछ, फाइनेंस ऑफिसर...
तिथि : 31/08/2026
कतरास: लकड़का 6 नंबर चानक के समीप जोरदार आवाज के साथ धंसी जमीन, गोफ में समाया मवेशी, ग्राम...
तिथि : 31/08/2026
ईद मिलाद-उल-नबी को लेकर केंदुआडीह थाना में शांति समिति की बैठक, विधि-व्यवस्था और साइबर सुर...
तिथि : 22/08/2026
केंदुआ काठगोला मारपीट कांड: नामजद आरोपी राजेश यादव गिरफ्तार, भेजा गया जेल
तिथि : 20/08/2026
धनबाद से कोयम्बत्तूर के लिए गया होकर चलेगी नई अमृत भारत एक्सप्रेस, रेलवे ने जारी किया शेड्...
तिथि : 20/08/2026
गोंदूडीह ओपी के धारियाजोबा में आपसी रंजिश में युवक को मारी गोली, जांच में जुटी पुलिस
तिथि : 15/08/2026