झारखंड में कल से खुलेंगी जूता-कपड़े की दुकानें, अधिसूचना जारी

City: Ranchi | Date: 18/06/2020
1212

समय न्यूज़ 24 डेस्क  

झारखंड में 19 जून से जूता और कपड़े की दुकानें खुल जायेंगी. इसको लेकर अधिसूचना जारी कर दी गयी है. सरकार ने लॉकडाउन के कारण चरमराई अर्थव्‍यवस्‍था को फिर से पटरी पर लाने की पहल शुरू कर दी है. इसी के तहत राज्‍य सरकार ने दुकानों को खोलने का निर्णय लिया है. मगर इस दौरान कोरोना महामारी को लेकर जारी गाइडलाइल का पालन करना होगा. मास्‍क और सैनिटाइजर का प्रयोग जरूरी होगा. वहीं सोशल डिस्‍टेंसिंग का भी पालन करना होगा. वहीं कंटेनमेंट जोन में दुकानों को खोलने की इजाजत नहीं है.

 

बता दें कि 2 जून से राज्‍य में सरकार ने कई क्षेत्रों में छूट दी थी. मगर जूता-कपड़ा-सैलून-स्‍पा समेत कई दुकानों को खोलने की इजाजत नहीं दी थी. इसको लेकर राज्‍यभर में कई जगह कपड़ा और जूता व्‍यवसायियों ने प्रदर्शन किया था और दुकानों को खोलने की मांग की थी. इस बाबत झारखंड चैंबर ने भी विरोध जताया था. कई विधायकों ने भी व्‍यवसायियों की परेशानी को सरकार तक पहुंचाया था.

 

More News

रांची में जल सहियाओं का महाजुटान, 15,000 दीदियों ने घेरा मुख्यमंत्री आवास, मानदेय बढ़ाने की...
तिथि : 17/03/2026
रांची में जल सहियाओं का महाजुटान, 15,000 दीदियों ने घेरा मुख्यमंत्री आवास, मानदेय बढ़ाने की...
तिथि : 17/03/2026
अब बोलेरो से होगी अपराधियों की घेराबंदी-सीएम ने झारखंड पुलिस के बेड़े में शामिल कीं 1485 गा...
तिथि : 13/03/2026
बजट सत्र ब्रेकिंग- धनबाद के अस्पताल में शव रोकने पर सदन में हंगामा, विधायक रागिनी सिंह ने ...
तिथि : 13/03/2026
मईया सम्मान योजना : अभी भी कई लाभुकों का खाता क्यों है होल्ड ? क्या गड़बड़ी हुई की पैसा मई...
तिथि :
झारखंड के रजरप्पा में बंद पड़ी कोयला खदान में भीषण आग ,धुंए से लोग परेशान
तिथि : 21/04/2025
रांची के कोतवाली थाना का दारोगा महिला थाना से घुस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
तिथि : 28/02/2025
अजब-गजब : जो खुद हैं CBI चार्जसीटेड वो अब देखेंगे कार्मिक में स्थापना, प्रमोशन और आरोप का...
तिथि : 17/02/2025
दिल्ली में भगदड़ के बाद झारखंड में भी अलर्ट , महाकुम्भ को लेकर प्रमुख स्टेशन पर हो रही भीड़...
तिथि : 17/02/2025
महाकुंभ को लेकर रांची रेलवे स्टेशन पर भारी भीड़, पांच महिला यात्री बेहोश, ट्रेन छूटने पर ह...
तिथि : 17/02/2025