धनबाद थाना में पदस्थापित मुंशी की सड़क दुर्घटना में मौत, भगीनी की शादी में बाइक से जा रहे थे औरंगाबाद

City: Dhanbad | Date: 14/06/2020
1237

समय न्यूज़ 24 डेस्क

प्रेम सिंह झारखंड के पलामू के रहने वाले थे। वे अपनी भगीनी की शादी में शामिल होने के लिए रविवार सुबह बाइक से धनबाद से औरंगाबाद के लिए निकले।धनबाद थाना में पदस्थापित मुंशी (साक्षर आरक्षी) प्रेम सिंह की रविवार तड़के सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गई। वह बाइक से बिहार के औरंगाबाद जा रहे थे। धनबाद शहर से निकले ही थे कि बरवाअड्डा के पास जीटी रोड पर सड़क दुर्घटना हो गई। उन्हें घटनास्थल से उठाकर स्थानीय नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दाैरान मृत्यु हो गई। मृत्यु के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए पीएमसीएच भेज दिया गया।

प्रेम सिंह झारखंड के पलामू के रहने वाले थे। वे अपनी भगीनी की शादी में शामिल होने के लिए रविवार सुबह बाइक से धनबाद से औरंगाबाद के लिए निकले। करीब पांच बजे सुबह बरवाअड्डा में दुर्घटना हो गई। उनके सिर गंभीर चोट लगी। आनन-फानन में उन्हें उठा कर स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनकी मौत हो गई। प्रेम सिंह के निधन की खबर मिलते ही धनबाद पुलिस परिवार में शोक की लहर दाैड़ गई

More News

बाबुडीह जंगल में सीआईएसएफ की बड़ी कार्रवाई, 22 हाइवा अवैध कोयला जब्त, 280 टन कोयला बीसीसीए...
तिथि : 29/07/2026
मुनीडीह में 32 वर्षीय बिशु बाउरी की संदिग्ध मौत, परिजनों ने पत्नी और नाबालिग बेटे पर लगाया...
तिथि : 28/07/2026
नाली निर्माण में भारी अनियमितता, ठेकेदार की लापरवाही से कीचड़ में तब्दील हुआ चौधरी मोहल्ला
तिथि : 25/07/2026
विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR 2026): धनबाद विधानसभा में बूथ संख्या 391 का कार्य सबसे पहले पूरा,...
तिथि : 22/07/2026
लोयाबाद में अवैध कोयले पर बड़ी कार्रवाई, दो स्थानों से 53 टन कोयला जब्त
तिथि : 17/07/2026
​झारखंड के पूर्व मंत्री मन्नान मल्लिक का निधन, कोयलांचल में शोक
तिथि : 14/07/2026
सिंदरी अनुमंडल कार्यालय में SDPO पीसी महतो ने किया पदभार ग्रहण
तिथि : 22/05/2026
बिहार में ऊंचे दामों पर बेचने की थी साजिश: धनबाद स्टेशन पर ऑपरेशन सतर्क के तहत 3 शराब तस्क...
तिथि : 18/05/2026
तानों से परेशान होकर युवक ने की महिला की हत्या,
तिथि : 12/04/2026
पार्षद मधुमाला के आवेदन पर रेलवे अधिकारी जांच के लिए पहुँचे कतरास
तिथि : 12/04/2026