कोविड-19 के कारण घोषित लॉकडाउन में धनबाद के 149 सहित 513 श्रमिकों को लेकर कालका से पहुंची स्पेशल ट्रेन

City: Dhanbad | Date: 13/06/2020
1240

समय न्यूज़ 24 ब्यूरो

वैश्विक महामारी कोविड-19के कारण घोषित लॉकडाउन में धनबाद के 149सहित झारखंड के विभिन्न जिलों के 513श्रमिक कालका से स्पेशल ट्रेन 04512से धनबाद पहुंचे।स्पेशल ट्रेन से धनबाद के 149, बोकारो के 20, चतरा के 7, देवघर के 6, दुमका के 45, गिरिडीह के 11, गढ़वा के 18, गोड्डा के 23, गुमला के 68, हजारीबाग के 4, खूंटी के 48, कोडरमा का एक, लातेहार के 9, लोहरदगा के 12, रांची के 8, साहेबगंज के 44, सिमडेगा के 8, पश्चिम सिंहभूम के 33श्रमिक धनबाद पहुंचे।

उपायुक्त श्री अमित कुमार के निर्देश पर श्रमिकों को सबसे आगे और सबसे पीछे वाली एक साथ 2बोगियों से शारीरिक दूरी बनाकर प्लेटफार्म पर उतारा गया। स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा थर्मल स्क्रीनिंग की गई। सैनिटाइजर से हैंड वॉश कराए गए और मास्क दिया गया। फूड पैकेट एवं पानी देकर उन्हें संबंधित जिले की बसों में बैठाया गया। श्रमिकों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए 23वाहनों का प्रबंध किया गया था।

बोकारो, चतरा, देवघर, दुमका, गिरिडीह गढ़वा जिले के कार्यपालक पदाधिकारी जिला परिषद, गोड्डा, गुमला, हजारीबाग, खूंटी, कोडरमा के लिए जिला कृषि पदाधिकारी, लातेहार, लोहरदगा, रांची, साहेबगंज के लिए जिला पंचायती राज पदाधिकारी तथा सिमडेगा, पश्चिम सिंहभूम, धनबाद के लिए जिला गव्य विकास पदाधिकारी की संबंधित जिले के नोडल पदाधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित करने के लिए प्रतिनियुक्ति की गई थी।

More News

बाबुडीह जंगल में सीआईएसएफ की बड़ी कार्रवाई, 22 हाइवा अवैध कोयला जब्त, 280 टन कोयला बीसीसीए...
तिथि : 29/07/2026
मुनीडीह में 32 वर्षीय बिशु बाउरी की संदिग्ध मौत, परिजनों ने पत्नी और नाबालिग बेटे पर लगाया...
तिथि : 28/07/2026
नाली निर्माण में भारी अनियमितता, ठेकेदार की लापरवाही से कीचड़ में तब्दील हुआ चौधरी मोहल्ला
तिथि : 25/07/2026
विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR 2026): धनबाद विधानसभा में बूथ संख्या 391 का कार्य सबसे पहले पूरा,...
तिथि : 22/07/2026
लोयाबाद में अवैध कोयले पर बड़ी कार्रवाई, दो स्थानों से 53 टन कोयला जब्त
तिथि : 17/07/2026
​झारखंड के पूर्व मंत्री मन्नान मल्लिक का निधन, कोयलांचल में शोक
तिथि : 14/07/2026
सिंदरी अनुमंडल कार्यालय में SDPO पीसी महतो ने किया पदभार ग्रहण
तिथि : 22/05/2026
बिहार में ऊंचे दामों पर बेचने की थी साजिश: धनबाद स्टेशन पर ऑपरेशन सतर्क के तहत 3 शराब तस्क...
तिथि : 18/05/2026
तानों से परेशान होकर युवक ने की महिला की हत्या,
तिथि : 12/04/2026
पार्षद मधुमाला के आवेदन पर रेलवे अधिकारी जांच के लिए पहुँचे कतरास
तिथि : 12/04/2026