धनबाद कोविड-19 अस्पताल से 29 हुए डिस्चार्ज 3 महिला, 25 पुरुष एवं एक बच्चे ने दी कोरोना को मात

City: Dhanbad | Date: 12/06/2020
1260

समय न्यूज़ 24 डेस्क

अब-तक कोरोनावायरस से संक्रमित 95हुए स्वस्थ

शुक्रवार को कोविड-19अस्पताल (सेंट्रल अस्पताल) से कोरोना को हराकर 29मरीज स्वस्थ होकर अपने घर लौटे। इसमें 3महिला, 25पुरुष एवं एक बच्चा शामिल है। धनबाद में कोरोनो को मात देने वालों की संख्या 95हो गई है। ‌अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद सिविल सर्जन डॉ गोपाल दास ने मरीजों को होम कोरेंटिन के संबंध में परामर्श दिया। साथ ही उनको उपहार स्वरूप च्यवनप्राश, हॉर्लिक्स, विटामिन की दवाइयां इत्यादि दिया गया। डॉ आलोक विश्वकर्मा ने उनको शारीरिक दूरी का पालन करने की तथा नियमित रूप से दवाइयों का सेवन करने एवं पौष्टिक आहार लेने की सलाह दी।

इस संबंध में उपायुक्त श्री अमित कुमार ने बताया कि शुक्रवार को 29व्यक्तियों ने कोरोना को मात दी है। सभी की रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद उन्हें कोविड-19अस्पताल से छुट्टी मिल गई है और उनको 14दिनों के लिए होम क्वॉरेंटाइन में उनके घरों तक भेज दिया गया है। इलाज के क्रम में सभी को दवाइयों के साथ समय पर पौष्टिक नाश्ता, दोपहर एवं रात का ताजा एवं पौष्टिक आहार दिया गया। डॉक्टरों की टीम द्वारा उनका बेहतरीन इलाज किया गया।

कब-कब कितने मरीज हुए स्वस्थ

27अप्रैल : 2

26मई   : 2

31मई   : 6

 2जून   : 2

 3जून   : 1

 5जून   : 37

 6जून   : 4

 7जून   : 12

 12जून  : 29

---------------

कुल      : 95

---------------

More News

गणेश पूजा उत्सव पर एसी मार्केट धनबाद में भंडारा का आयोजन
तिथि : 16/09/2026
नागदा खदान हादसे में शहीद 50 श्रमिकों को आज दी जाएगी श्रद्धांजलि
तिथि : 06/09/2026
एमबीबीएस में नामांकन पर अर्पिता सुमन को नेताजी ग्रुप ने किया सम्मानित
तिथि : 04/09/2026
बरोरा थाना क्षेत्र में खूनी संघर्ष बिजली एवं नाली के विवाद में दो पक्षों में मारपीट, आधा द...
तिथि : 01/09/2026
BCCL CMD को जान से मारने की धमकी मामले में ट्विस्ट, बरोरा के जीएम से पूछताछ, फाइनेंस ऑफिसर...
तिथि : 31/08/2026
कतरास: लकड़का 6 नंबर चानक के समीप जोरदार आवाज के साथ धंसी जमीन, गोफ में समाया मवेशी, ग्राम...
तिथि : 31/08/2026
ईद मिलाद-उल-नबी को लेकर केंदुआडीह थाना में शांति समिति की बैठक, विधि-व्यवस्था और साइबर सुर...
तिथि : 22/08/2026
केंदुआ काठगोला मारपीट कांड: नामजद आरोपी राजेश यादव गिरफ्तार, भेजा गया जेल
तिथि : 20/08/2026
धनबाद से कोयम्बत्तूर के लिए गया होकर चलेगी नई अमृत भारत एक्सप्रेस, रेलवे ने जारी किया शेड्...
तिथि : 20/08/2026
गोंदूडीह ओपी के धारियाजोबा में आपसी रंजिश में युवक को मारी गोली, जांच में जुटी पुलिस
तिथि : 15/08/2026