मलकेरा के युवक कोरोना संक्रमित पाए जाने पर जिला प्रशासन रेस, कर्म धौडा को कंटेनमेंट जोन बना सील करने की तैयारी

City: Dhanbad | Date: 31/05/2020
1263

समय न्यूज़ 24 डेस्क

धनबाद - बाघमारा प्रखंड मलकेरा उतर पंचायत स्थित कर्म धौडा मे एक युवक मे कोरोना पॉजिटिव पाए जाने पर जिला प्रशासन ने रेस हो गया है. वही आस पास के इलाके मे दहशत का माहौल कायम हो गया है. स्वास्थ बिभाग की टीम शनिवार की देर रात्रि को ही संक्रमित युवक को आनन फानन मे धनबाद लेकर चली गयी. जबकि संक्रमित युवक के परिजन सहित अन्य 12 लोगो को रविवार को स्वास्थ बिभाग की टीम कोरोना जॉच के लिए अपने साथ ले गयी. यहॉ कोरोना संक्रमित युवक के पाये जाने के बाद कर्मधौडा इलाके को कंटेनमेंट जोन घोषित कर सील करने की तैयारी में जिला प्रशासन जुट गई है . आपको बताते चलें कि इसको लेकर जिला प्रशासन की पूरी टीम मलकेरा कर्म धौडा का दौरा कर उसके आसपास के परिधि का जायजा लिया .इलाके के चौहद्दी के जांच की एवं कोरोना संक्रमित युवक की ट्रैवलिंग हिस्ट्री खंगालने मे जुटी है.

क्वारिंटीन सेन्टर से भाग कर मलकेरा मे रह रहा था युवक

कोरोना संक्रमित युवक महाराष्ट्र से 15 मई को धनबाद आया था. जिसे जॉच के पशचात चिकित्सको ने उसे 14 दिनो के लिए धनबाद  क्वारिंटीन कर दिया था. किन्तु 25 मई को ही युवक सेन्टर से फरार होकर मलकेरा कर्म धौडा अपने घर चला आया था . युवक का स्वाव जॉच की रिपोर्ट शनिवार को जिला प्रशासन को प्राप्त हुआ. जिसमे युवक को कोरोना संक्रमित से ग्रसित बताया गया. जॉच रिपोर्ट मिलने के बाद जिला प्रशासन रेस हो गयी. युवक की तत्परता से खोज बीन करने पर पता चला की युवक सेन्टर से फरार होकर मलकेरा अपने घर मे रह रहा है. इस बीच वह बाहर कई लोगों के संपर्क में रहा और अपने साथियों के साथ खेला भी था.

 

More News

गणेश पूजा उत्सव पर एसी मार्केट धनबाद में भंडारा का आयोजन
तिथि : 16/09/2026
नागदा खदान हादसे में शहीद 50 श्रमिकों को आज दी जाएगी श्रद्धांजलि
तिथि : 06/09/2026
एमबीबीएस में नामांकन पर अर्पिता सुमन को नेताजी ग्रुप ने किया सम्मानित
तिथि : 04/09/2026
बरोरा थाना क्षेत्र में खूनी संघर्ष बिजली एवं नाली के विवाद में दो पक्षों में मारपीट, आधा द...
तिथि : 01/09/2026
BCCL CMD को जान से मारने की धमकी मामले में ट्विस्ट, बरोरा के जीएम से पूछताछ, फाइनेंस ऑफिसर...
तिथि : 31/08/2026
कतरास: लकड़का 6 नंबर चानक के समीप जोरदार आवाज के साथ धंसी जमीन, गोफ में समाया मवेशी, ग्राम...
तिथि : 31/08/2026
ईद मिलाद-उल-नबी को लेकर केंदुआडीह थाना में शांति समिति की बैठक, विधि-व्यवस्था और साइबर सुर...
तिथि : 22/08/2026
केंदुआ काठगोला मारपीट कांड: नामजद आरोपी राजेश यादव गिरफ्तार, भेजा गया जेल
तिथि : 20/08/2026
धनबाद से कोयम्बत्तूर के लिए गया होकर चलेगी नई अमृत भारत एक्सप्रेस, रेलवे ने जारी किया शेड्...
तिथि : 20/08/2026
गोंदूडीह ओपी के धारियाजोबा में आपसी रंजिश में युवक को मारी गोली, जांच में जुटी पुलिस
तिथि : 15/08/2026