धनबाद हीरापुर में 2 कोरोना मरीज मिलने के बाद हीरापुर व नूतनडीह सील, दोनों कंटेनमेंट जोन में लगा कर्फ्यू

City: Dhanbad | Date: 31/05/2020
1198

समय न्यूज़ 24 डेस्क

धनबाद में शनिवार को 13 कोरोना मरीज मिले थे। इसके बाद धनबाद जिला प्रशासन ने मरीजों के घरों को महामारी के केंद्र के रूप में चिह्नित करते हुए कंटेनमेंट जोन बनाने की कवायद तेज कर दी है। कंटेनमेंट जोन बनाने के बाद उस इलाके को सील किया जा रहा है। सील करने के बाद कर्फ्यू लगा दिया जा रहा है।रविवार को धनबाद शहर के मध्य स्थित हीरापुर हटिया को कंटेनमेंट जोन घोषित करते हुए सील कर दिया गया। इसके साथ ही नूतनडीह को भी सील किया गया। दोनों इलाके में कर्फ्यू लगा दिया गया है। कंटेनमेंट जोन में रहने वाले लोगों को घरों में रहने के लिए कह दिया गया है।धनबाद के हीरापुर क्षेत्र में दो कोरोना पोजिटिव मरीज मिल हैं। झरनापाडा निवासी खैनी व्यवसाय करने वाले परिवार के यहां छत्तीसगढ़ से मरीज आया था। वह घर में क्वारंटाइन में था। पाजिटिव केस मिलने के बाद क्षेत्र के लोगों में भय व्याप्त है। एहतियात के तौर पर परिवार के तीन सदस्यों को कोविड टेस्ट के लिए पीएमसीएस ले जाया गया है। धनबाद के सदर अनुमंडल दंडाधिकारी राज महेश्वरम के नेतृत्व में जिला पुलिस बल एवं स्वास्थ्य कर्मचारी एंबुलेंस में लेकर मरीज को पीएमसीएच गए।

धनबाद में शनिवार को कोरोना का विस्फोट हुआ। यहां एक साथ 13 कोरोना पॉजिटिव केस मिले। धनबाद में पहली बार एक साथ 13 कोरोना मरीज मिले हैं। पीएमसीएच से रिपोर्ट जारी होने के बाद पूरे जिले में हड़कंप मच गया। इसी के साथ जिले के कई इलाकों में कफ्र्यू लगाने की तैयारी भी प्रशासन ने शुरू कर दी है। रविवार को कोरोना पॉजिटिव मरीजों के क्षेत्र को चिह्नित कर वहां कफ्र्यू लगाया जाएगा।पीएमसीएच में शनिवार की देर रात कोरोना की जांच रिपोर्ट जारी की गई। 15 रिपोर्ट पॉजिटिव निकले। इनमें धनबाद के 13 रिपोर्ट शामिल हैं। इसी के साथ धनबाद में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 30 हो गई है। सीधे कहें तो एक दिन में धनबाद में कोरोना के मरीज दोगुने हो गए। नए सभी 13 कोरोना मरीजों को विभिन्न जगहों के क्वारंटाइन केंद्रों में रखा गया था। उन्हें अब कोविड अस्पातल में भर्ती कर इलाज की तैयारी शुरू कर दी गई है। एक मरीज साहिबगंज व एक पाकुड़ जिले का है।

बड़ी चूक : 15 मई को लिया स्वॉब, 15 दिन के बाद आई रिपोर्ट

कोरोना की जांच में पीएमसीएच में काफी लेटलतीफी हो रही है। समय पर रिपोर्ट नहीं मिल पा रही है। यही वजह है कि शनिवार को 15 दिन बाद 13 नए कोरोना मरीजों की पहचान हुई। इनका स्वाब संग्रह 15 मई को ही हुआ था। लेकिन पेंडिंग केस होने की वजह से जांच होने में लगातार देरी हो रही है।

मुनीडीह में बीसीसीएलकर्मी की पत्नी भी मिली कोरोना पॉजिटिव

मुनीडीह कॉलोनी में एक बीसीसीएल कर्मी की पत्नी शनिवार को कोरोना पॉजिटिव मिली। फिलहाल महिला दिल्ली के मैक्स अस्पताल में इलाजरत है। किडनी रोग से पीडि़त महिला पिछले सप्ताह ही अपने बेटे के साथ 22 मई को रांची से ट्रेन से दिल्ली इलाज के लिए गई थी। 29 मई को महिला का ऑपरेशन होना था। ऑपरेशन के ठीक पहले ही महिला की जांच में कोरोना होने का पता चला। इसके पूर्व महिला 16 से 19 मई तक बारामुड़ी स्थित अशर्फी अस्पताल में इलाज करा रही थी। महिला के साथ उसका पुत्र भी साथ गया था।

इधर मुनीडीह में महिला के कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद शनिवार को प्रशासन अलर्ट हो गया। सुबह होते ही प्रशासन ने महिला के पति, बेटी व ससुर को स्वास्थ्य जांच के लिए भेजा। महिला के पति मुनीडीह परियोजना में कार्यरत हैं। हालांकि धनबाद जिला प्रशासन महिला को धनबाद में कोरोना मरीज के रूप में गिनती नहीं करेगा। महिला की गिनती दिल्ली में कोरोना मरीज के रूप में होगी। क्योंकि उसकी इलाज दिल्ली में चल रही है। इलाज के दाैरान ही कोरोना रिपोर्ट आई। इधर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शनिवार को कॉलोनी के दोनों साइड के क्वार्टरों में रहने वाले सभी लोगों का सर्वे तथा थर्मल स्क्रीनिंग का कार्य घर-घर में शुरू किया। महिला के संपर्क में आने वालों की कांटेक्ट हिस्ट्री खंगाली जा रही है। महिला के परिजनों की कांटेक्ट हिस्ट्री का जो ट्रेस मिला है उसके मुताबिक उनके मुनीडीह स्थित आवास पर कोलकाता की निजी कंपनी में जॉब कर रही उनकी बेटी 19 मई को कोलकाता सड़क मार्ग से मुनीडीह आई थीं। पुत्र मार्च महीने में ही घर पहुंच चुका था। पुत्र वर्तमान में मां के साथ दिल्ली में ही है।

More News

धनबाद सहिया के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफल समापन
तिथि : 19/03/2026
चिरकुंडा नगर परिषद: सुनीता देवी ने अध्यक्ष और विजय यादव ने उपाध्यक्ष पद की ली शपथ, डीडीसी ...
तिथि : 18/03/2026
वार्ड 11: पार्षद बद्री रविदास ने किया आंगनबाड़ी भवन का शिलान्यास; ₹15.83 लाख की लागत से हो...
तिथि : 18/03/2026
तीसरी संतान विवाद पर पार्षद बद्री रविदास का बड़ा खुलासा
तिथि : 17/03/2026
धनबाद के इंद्रपाल ने पेश की मानवता की मिसाल, पत्नी को किडनी दान कर बचाया जीवन
तिथि : 12/03/2026
धनबाद के असर्फी अस्पताल में मानवता हुई शर्मसार, ₹20,000 के लिए बंधक बना रहा शव मेयर ने निज...
तिथि : 12/03/2026
18 मार्च को शपथ लेंगे धनबाद के नए महापौर और पार्षद, उसी दिन होगा उप महापौर का चुनाव
तिथि : 10/03/2026
एटीएम ठग रंगे हाथों गिरफ्तार: कुस्तौर में जनता ने सिखाया सबक
तिथि : 10/03/2026
धनबाद: दबंगई का फ़िल्मी तांडव, बियर पीने से मना करने पर फल दुकानदार को कार से 100 मीटर तक घ...
तिथि : 05/03/2026
धनबाद: एसएसपी आवास पर होली की अनूठी मस्ती
तिथि : 03/03/2026