लाॅकडाउन में फंसे प्रवासी मजदूरों को विधायक मथुरा के प्रयास से बस से बिहार नवादा के लिए रवाना किया गया

City: Dhanbad | Date: 29/05/2020
1262

समय न्यूज़ 24 डेस्क

धनबाद: तेतुलमारी बड़की बौआ स्थित ईंट भट्टा में लाॅकडाउन के साथ ही सैकडों मजदूर फंस गये। लाॅकडाउन में इनका काम भी बंद हो गया। इनके समक्ष रोजी-रोटी का समस्या दिन प्रतिदिन बढते ही जा रहा था। किसी किसी के सहयोग इन्हें भोजन मिल जा रहा था, लेकिन काम नहीं होने से ये प्रवासी मजदूर परेशान थे। इस बीच मजदूरों ने दो दिन पूर्व टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो से अपना गांव बिहार के नावादा भेजवाने के लिए गुहार लगाये। 

जिसके बाद श्री महतो धनबाद उपायुक्त से बात कर इन फंसे मजदूरों को बिहार भेजने की अनुमति दिला दी और आज शुक्रवार को श्री महतो के सहयोग से दो बस से इन मजदूरों को बिहार के लिए रवाना किया। साथ मजदूरों को को खाने पीने के लिए भी व्यवस्था कर दिया। घर जाने की खुशी में सपरिवार मजदूरों में खुशी देखा गया। मजदूरों ने विधायक मथुरा प्रसाद महतो के प्रति आभार व्यक्त की और उनकी इस उपकार को कभी नही भुलाने का बाते कही। जाते जाते मजदूरों ने मथुरा प्रसाद महतो जिन्दाबाद के नारे के साथ सैलूट किये। इधर श्री महतो ने बताया कि बड़की बौआ के मजदूर लाॅकडाउन से यहाँ फंसे हुए थे, जैसे ही मुझे पता चला कि ये घर जाना चाहते हैं,  उन्हें बस उपलब्ध कराकर बिहार भेज रहे हैं। साथ ही एक जगह से और भी मजदूर है,  जो जमुई भिजवाना की गुहार लगाये हैं। उन्हें भी जल्द भेजवा दिया जायेगा। मौके पर शिक्षाविद काशीनाथ चटर्जी,झामुमो नेता पवन महतो,  बसंत महतो,शिवनंदन महतो, संतोष रवानी, संजय सिंह, दशरथ कुम्हार, भुटा दा, दिनेश रवानी,दिलीप महतो,बासुदेव महतो,अनुज कुमार,अरूण महतोआदि मौजूद थे।

More News

गणेश पूजा उत्सव पर एसी मार्केट धनबाद में भंडारा का आयोजन
तिथि : 16/09/2026
नागदा खदान हादसे में शहीद 50 श्रमिकों को आज दी जाएगी श्रद्धांजलि
तिथि : 06/09/2026
एमबीबीएस में नामांकन पर अर्पिता सुमन को नेताजी ग्रुप ने किया सम्मानित
तिथि : 04/09/2026
बरोरा थाना क्षेत्र में खूनी संघर्ष बिजली एवं नाली के विवाद में दो पक्षों में मारपीट, आधा द...
तिथि : 01/09/2026
BCCL CMD को जान से मारने की धमकी मामले में ट्विस्ट, बरोरा के जीएम से पूछताछ, फाइनेंस ऑफिसर...
तिथि : 31/08/2026
कतरास: लकड़का 6 नंबर चानक के समीप जोरदार आवाज के साथ धंसी जमीन, गोफ में समाया मवेशी, ग्राम...
तिथि : 31/08/2026
ईद मिलाद-उल-नबी को लेकर केंदुआडीह थाना में शांति समिति की बैठक, विधि-व्यवस्था और साइबर सुर...
तिथि : 22/08/2026
केंदुआ काठगोला मारपीट कांड: नामजद आरोपी राजेश यादव गिरफ्तार, भेजा गया जेल
तिथि : 20/08/2026
धनबाद से कोयम्बत्तूर के लिए गया होकर चलेगी नई अमृत भारत एक्सप्रेस, रेलवे ने जारी किया शेड्...
तिथि : 20/08/2026
गोंदूडीह ओपी के धारियाजोबा में आपसी रंजिश में युवक को मारी गोली, जांच में जुटी पुलिस
तिथि : 15/08/2026