तोपचांची प्रखंड के लेदाटांड में कोरोना पोजिटिव मरीज मिलने के बाद कंटेनमेंट जोन में लगाया गया कर्फ्यू

City: Dhanbad | Date: 27/05/2020
1198

समय न्यूज़ 24 डेस्क

तोपचांची प्रखंड के लेदाटांड पंचायत में कोरोना पॉजिटिव व्यक्ति मिलने के बाद उपायुक्त श्री अमित कुमार के निर्देश पर अनुमंडल दंडाधिकारी श्री राज महेश्वरम ने पोजिटिव मरीज के निवास स्थान को एपी सेंटर चिह्नित करते हुए कंटेनमेंट जोन का निर्माण कर तत्काल प्रभाव से अगले आदेश तक कर्फ्यू लगाने का आदेश दिया है।

कंटेनमेंट जोन की चौहदी निम्न प्रकार है। उत्तर में पुरनाटांड मौजा तक, दक्षिण में राजा पहाड़ी तक, पूरब में शंकर महतो के घर तक तथा पश्चिम में डुमरचंद महतो के घर तक।

वहीं लेदाटांड पंचायत - मदैयडीह पंचायत को बफर जोन चिह्नित किया गया है।

कंटेनमेंट जोन के रूप में चिह्नित स्थलों पर कर्फ्यू के दौरान कोई भी व्यक्तियों का जमवाड़ा पर पूर्णतः निषेध रहेगा। कोई भी व्यक्ति न भीड़ लगाएंगे और न ही किसी भीड़ का हिस्सा बनेंगे और न ही अपने घरों से निकलेंगे।

विदेश से आने वाले सभी नागरिक / अन्य राज्यों से आए हुए नागरिक स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा निर्धारित क्वॉरेंटाइन की कड़ाई से अनुपालन करेंगे तथा कम से कम 14दिन अपने घर में एकांतवास में रहेंगे और घर से बाहर नहीं निकलेंगे।

मोटरसाइकिल, टैक्सी, ऑटो रिक्शा, बसें, ई रिक्शा, रिक्शा के संचालन सहित किसी भी सार्वजनिक परिवहन सेवाओं के परिचालन पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। अपवाद में स्वास्थ्य की तत्काल आवश्यकता को देखते हुए अस्पताल तक परिवहन की सुविधा को इससे बाहर रखा जाएगा।

कर्फ्यू के दौरान सभी दुकानें, व्यवसायिक प्रतिष्ठान, कार्यालय, फैक्ट्री, गोदाम, साप्ताहिक हाट बाजार आदि की संपूर्ण गतिविधियां तत्काल प्रभाव से बंद रहेगी।

सभी तरह के निर्माण कार्य तत्काल प्रभाव से स्थगित रहेंगे तथा सभी धार्मिक स्थल दर्शनार्थियों के लिए पूर्णतः बंद रहेंगे।

कोई कोरोनावायरस से पीड़ित हो या कोरोनावायरस से पीड़ित के संपर्क में आया हो या वैसे व्यक्ति जो कोरोनोवायरस से प्रभावित देशों के प्रवास से जिले के क्षेत्र में प्रवेश किया हो, वे व्यक्ति इसकी शीघ्र सूचना या विस्तृत आवश्यक जानकारी प्रदान करने हेतु बाध्य होंगे। संबंधित व्यक्ति या उनके परिवार के सदस्यों के द्वारा यथाशीघ्र जिला स्तरीय, प्रखंड स्तरीय, पंचायत स्तरीय चिकित्सालय को सूचित करना होगा। प्रभावित स्थल, वार्ड या ग्राम के लोग भौतिक परीक्षण, क्वॉरेंटाइन और इनकी आइसोलेशन एवं चिकित्सा हेतु अपेक्षित सहयोग करेंगे।

अनुमंडल दंडाधिकारी ने कहा कि उपरोक्त आदेश के उल्लंघन करने वाले व्यक्ति पर भारतीय दंड संहिता 1860की धारा 188 / 269 / 270 / 271तथा अन्य सुसंगत धाराओं में कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

अनुमंडल दंडाधिकारी ने कहा कि उपरोक्त कंटेनमेंट जोन में स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं द्वारा घर-घर जाकर पॉजिटिव केस के संपर्क में आने वाले व्यक्तियों को चिह्नित करते हुए उनकी जांच की जाएगी। उन्हें जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड अथवा फेसेलिटी कोरेंटिन में भेजा जाएगा। वैसे व्यक्तियों की ट्रैवल हिस्ट्री भी तैयार की जाएगी।

संक्रमण से आम जनों को कम से कम प्रभावित करने के लिए एहतियाती कदम उठाते हुए क्षेत्र को सील कर दिया गया है।

More News

धनबाद सहिया के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफल समापन
तिथि : 19/03/2026
चिरकुंडा नगर परिषद: सुनीता देवी ने अध्यक्ष और विजय यादव ने उपाध्यक्ष पद की ली शपथ, डीडीसी ...
तिथि : 18/03/2026
वार्ड 11: पार्षद बद्री रविदास ने किया आंगनबाड़ी भवन का शिलान्यास; ₹15.83 लाख की लागत से हो...
तिथि : 18/03/2026
तीसरी संतान विवाद पर पार्षद बद्री रविदास का बड़ा खुलासा
तिथि : 17/03/2026
धनबाद के इंद्रपाल ने पेश की मानवता की मिसाल, पत्नी को किडनी दान कर बचाया जीवन
तिथि : 12/03/2026
धनबाद के असर्फी अस्पताल में मानवता हुई शर्मसार, ₹20,000 के लिए बंधक बना रहा शव मेयर ने निज...
तिथि : 12/03/2026
18 मार्च को शपथ लेंगे धनबाद के नए महापौर और पार्षद, उसी दिन होगा उप महापौर का चुनाव
तिथि : 10/03/2026
एटीएम ठग रंगे हाथों गिरफ्तार: कुस्तौर में जनता ने सिखाया सबक
तिथि : 10/03/2026
धनबाद: दबंगई का फ़िल्मी तांडव, बियर पीने से मना करने पर फल दुकानदार को कार से 100 मीटर तक घ...
तिथि : 05/03/2026
धनबाद: एसएसपी आवास पर होली की अनूठी मस्ती
तिथि : 03/03/2026