झारखंड के विभिन्न जिलों के 1556 श्रमिकों को लेकर कर्नाटक से पहुंची स्पेशल ट्रेन

City: Dhanbad | Date: 24/05/2020
1260

समय न्यूज़ 24 डेस्क

वैश्विक महामारी कोविड-19के कारण घोषित लॉकडाउन में कर्नाटक में फंसे झारखंड के विभिन्न जिलों के 1556श्रमिक रविवार को बेलारी (कर्नाटक) से चली स्पेशल ट्रेन 06525से धनबाद पहुंचे।इस ट्रेन में धनबाद के 185, बोकारो के 102, चतरा के 25, देवघर के 12, दुमका के 15, पूर्वी सिंहभूम के 55, गढ़वा के 291, गिरिडीह के 99, गोड्डा के 22, गुमला के 11, हजारीबाग के 25, जामताड़ा के 21, खूंटी के 7, कोडरमा के 21, लातेहार के 40, लोहरदगा के 5, पाकुड़ के 47, पलामू के 358, रामगढ़ के 28, रांची के 39, साहिबगंज के 18, सरायकेला खरसावां के 38, सिमडेगा के 5तथा पश्चिम सिंहभूम के 89श्रमिक थे।

उपायुक्त श्री अमित कुमार के निर्देश पर श्रमिकों को सबसे आगे और सबसे पीछे वाली एक साथ 2 बोगियों से शारीरिक दूरी बनाकर प्लेटफार्म पर उतारा गया। स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा थर्मल स्क्रीनिंग की गई। सैनिटाइजर से हैंड वॉश कराए गए और मास्क दिया गया। फूड पैकेट एवं पानी देकर उन्हें संबंधित जिले की बसों में बैठाया गया। कर्नाटक से आने वाले धनबाद के सभी 185 श्रमिकों को इंस्टीट्यूशनल क्वॉरेंटाइन सेंटर में भर्ती किया गया। अन्य जिलों के श्रमिकों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए 65 वाहनों का प्रबंध किया गया था।

More News

गणेश पूजा उत्सव पर एसी मार्केट धनबाद में भंडारा का आयोजन
तिथि : 16/09/2026
नागदा खदान हादसे में शहीद 50 श्रमिकों को आज दी जाएगी श्रद्धांजलि
तिथि : 06/09/2026
एमबीबीएस में नामांकन पर अर्पिता सुमन को नेताजी ग्रुप ने किया सम्मानित
तिथि : 04/09/2026
बरोरा थाना क्षेत्र में खूनी संघर्ष बिजली एवं नाली के विवाद में दो पक्षों में मारपीट, आधा द...
तिथि : 01/09/2026
BCCL CMD को जान से मारने की धमकी मामले में ट्विस्ट, बरोरा के जीएम से पूछताछ, फाइनेंस ऑफिसर...
तिथि : 31/08/2026
कतरास: लकड़का 6 नंबर चानक के समीप जोरदार आवाज के साथ धंसी जमीन, गोफ में समाया मवेशी, ग्राम...
तिथि : 31/08/2026
ईद मिलाद-उल-नबी को लेकर केंदुआडीह थाना में शांति समिति की बैठक, विधि-व्यवस्था और साइबर सुर...
तिथि : 22/08/2026
केंदुआ काठगोला मारपीट कांड: नामजद आरोपी राजेश यादव गिरफ्तार, भेजा गया जेल
तिथि : 20/08/2026
धनबाद से कोयम्बत्तूर के लिए गया होकर चलेगी नई अमृत भारत एक्सप्रेस, रेलवे ने जारी किया शेड्...
तिथि : 20/08/2026
गोंदूडीह ओपी के धारियाजोबा में आपसी रंजिश में युवक को मारी गोली, जांच में जुटी पुलिस
तिथि : 15/08/2026