चेन्नई एगमोर से श्रमिकों को लेकर धनबाद पहुंची स्पेशल ट्रेन,धनबाद के 30 सहित झारखंड के विभिन्न जिलों के पहुंचे 1474 श्रमिक

City: Dhanbad | Date: 22/05/2020 Admin
1263

वैश्विक महामारी कोविड-19 के कारण घोषित लॉकडाउन में तमिलनाडु में फंसे धनबाद के 30 सहित झारखंड के विभिन्न जिलों के 1474 श्रमिकों को लेकर स्पेशल ट्रेन संख्या 06107 शुक्रवार को सुबह 06.50 बजे धनबाद पहुंची।

विशेष ट्रेन में धनबाद के 30, बोकारो के 164, चतरा के 16, देवघर के 46, दुमका के 120, गढ़वा के 82, गिरिडीह के 146, गुमला के 34, हजारीबाग के 82, जामताड़ा के 14, कोडरमा के 16, लातेहार के 32, पलामू के 86, रामगढ़ के 20, सरायकेला के 52, पूर्वी सिंहभूम के 56, गोड्डा के 24, खूंटी के 28, लोहरदगा के 34, पाकुड़ के 16, रांची के 216, साहेबगंज के 20, सिमडेगा के 18, पश्चिम सिंहभूम 48, छत्तीसगढ़ के जसपुर के 16 व अन्य 58 श्रमिक धनबाद पहुंचे।

उपायुक्त श्री अमित कुमार के निर्देश पर श्रमिकों को सबसे आगे और सबसे पीछे वाली एक साथ 2 बोगियों से शारीरिक दूरी बनाकर प्लेटफार्म पर उतारा गया। स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा थर्मल स्क्रीनिंग की गई। सैनिटाइजर से हैंड वॉश कराए गए और मास्क दिया गया। फूड पैकेट एवं पानी देकर उन्हें संबंधित जिले की बसों में बैठाया गया।

श्रमिकों को संबंधित जिले में भेजने के लिए 60 वाहनों का किया गया प्रबंध

धनबाद सहित झारखंड के विभिन्न जिलों के श्रमिकों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए उपायुक्त श्री अमित कुमार के निर्देश पर जिला परिवहन पदाधिकारी श्री ओम प्रकाश यादव ने बड़ बस, छोटी बस सहित 60 वाहनों का प्रबंध किया।

धनबाद के श्रमिकों को रेलवे स्टेशन से सीधे गोल्फ ग्राउंड ले जाया गया। वहां उनका मेडिकल चेक अप करने के पश्चात उन्हें इंस्टीट्यूशनल कोरेंटाइन सेंटर में भर्ती कराया गया।

More News

गणेश पूजा उत्सव पर एसी मार्केट धनबाद में भंडारा का आयोजन
तिथि : 16/09/2026
नागदा खदान हादसे में शहीद 50 श्रमिकों को आज दी जाएगी श्रद्धांजलि
तिथि : 06/09/2026
एमबीबीएस में नामांकन पर अर्पिता सुमन को नेताजी ग्रुप ने किया सम्मानित
तिथि : 04/09/2026
बरोरा थाना क्षेत्र में खूनी संघर्ष बिजली एवं नाली के विवाद में दो पक्षों में मारपीट, आधा द...
तिथि : 01/09/2026
BCCL CMD को जान से मारने की धमकी मामले में ट्विस्ट, बरोरा के जीएम से पूछताछ, फाइनेंस ऑफिसर...
तिथि : 31/08/2026
कतरास: लकड़का 6 नंबर चानक के समीप जोरदार आवाज के साथ धंसी जमीन, गोफ में समाया मवेशी, ग्राम...
तिथि : 31/08/2026
ईद मिलाद-उल-नबी को लेकर केंदुआडीह थाना में शांति समिति की बैठक, विधि-व्यवस्था और साइबर सुर...
तिथि : 22/08/2026
केंदुआ काठगोला मारपीट कांड: नामजद आरोपी राजेश यादव गिरफ्तार, भेजा गया जेल
तिथि : 20/08/2026
धनबाद से कोयम्बत्तूर के लिए गया होकर चलेगी नई अमृत भारत एक्सप्रेस, रेलवे ने जारी किया शेड्...
तिथि : 20/08/2026
गोंदूडीह ओपी के धारियाजोबा में आपसी रंजिश में युवक को मारी गोली, जांच में जुटी पुलिस
तिथि : 15/08/2026