धनबाद जिले के करकेंद में छेड़खानी को ले दो गुटों के बीच जमकर मारपीट, बमबाजी में एक युवक घायल

City: Dhanbad | Date: 21/05/2020 Admin SN24
1265

धनबाद जिले के पुटकी थाना क्षेत्र के करकेंद में दो गुटों के बीच जमकर मारपीट हुई. इस दौरान बमबाजी भी की गई. जब मौके पर पुलिस पहुंची तो सभी उपद्रवी भाग खड़े हुए. घटना में एक युवक बुरी तरह घायल हो गया है. पूरा इलाका पुलिस छावनी में तब्दील है.

धनबाद: जिले में पुटकी थाना क्षेत्र के करकेंद तीन नंबर चानक के समीप ग्वाला पट्टी और पासी धौड़ा के लोगों के बीच जमकर मारपीट हो गई. इस दौरान बमबाजी भी की गई. घटना के बाद इलाका पुलिस छावनी में तब्दील हो गया है. घटना में सूरज पासी नाम का एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है. घायल युवक को पुलिस ने इलाज के लिए पीएमसीएच भेज दिया है. घटना की मुख्य वजह छेड़खानी बताई जा रही है.

सूचना मिलने के बाद पुटकी थाना प्रभारी सरोज कुमार सिंह दलबल के साथ मौके पर पहुंचे. पुलिस के पहुंचते ही उपद्रवी मौके से भाग खड़े हुए. पुलिस ने घटनास्थल से तीन जिंदा बम भी बरामद किए हैं. पुलिस ने बमों को निरस्त कर दिया है. विधि व्यवस्था डीएसपी मुकेश कुमार मौके पर पहुंचकर मामले की तहकीकात में जुटे हैं. पुलिस घायल का बयान लेने में जुटी है. बयान के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी. हालांकि जख्मी युवक की बहन ने छेड़खानी के बाद मामला बढ़ने की बात कही है.

More News

गणेश पूजा उत्सव पर एसी मार्केट धनबाद में भंडारा का आयोजन
तिथि : 16/09/2026
नागदा खदान हादसे में शहीद 50 श्रमिकों को आज दी जाएगी श्रद्धांजलि
तिथि : 06/09/2026
एमबीबीएस में नामांकन पर अर्पिता सुमन को नेताजी ग्रुप ने किया सम्मानित
तिथि : 04/09/2026
बरोरा थाना क्षेत्र में खूनी संघर्ष बिजली एवं नाली के विवाद में दो पक्षों में मारपीट, आधा द...
तिथि : 01/09/2026
BCCL CMD को जान से मारने की धमकी मामले में ट्विस्ट, बरोरा के जीएम से पूछताछ, फाइनेंस ऑफिसर...
तिथि : 31/08/2026
कतरास: लकड़का 6 नंबर चानक के समीप जोरदार आवाज के साथ धंसी जमीन, गोफ में समाया मवेशी, ग्राम...
तिथि : 31/08/2026
ईद मिलाद-उल-नबी को लेकर केंदुआडीह थाना में शांति समिति की बैठक, विधि-व्यवस्था और साइबर सुर...
तिथि : 22/08/2026
केंदुआ काठगोला मारपीट कांड: नामजद आरोपी राजेश यादव गिरफ्तार, भेजा गया जेल
तिथि : 20/08/2026
धनबाद से कोयम्बत्तूर के लिए गया होकर चलेगी नई अमृत भारत एक्सप्रेस, रेलवे ने जारी किया शेड्...
तिथि : 20/08/2026
गोंदूडीह ओपी के धारियाजोबा में आपसी रंजिश में युवक को मारी गोली, जांच में जुटी पुलिस
तिथि : 15/08/2026