धनबाद के 142 तथा झारखंड के अन्य जिलोंं के 1363 प्रवासी श्रमिकों को लेकर बोलारम से पहुंची ट्रेन

City: Dhanbad | Date: 16/05/2020 Admin SN24
1263

49 बड़ी बस, 9 छोटी बस तथा 7 छोटे वाहन से किया गया गंतव्य के लिए रवाना

धनबाद के 142 तथा झारखंड के गिरिडीह, बोकारो, हजारीबाग, दुमका सहित अन्य जिलों के 1363 प्रवासी श्रमिकों को लेकर 24 बोगियों वाली श्रमिक स्पेशल ट्रेन संख्या 07622 बोलारम (तेलंगाना) से चलकर आज सुबह धनबाद पहुंची। ट्रेन में कुल 1505 प्रवासी श्रमिक धनबाद पहुंचे।

उपायुक्त श्री अमित कुमार के निर्देशानुसार प्रवासी श्रमिकों को सबसे आगे और सबसे पीछे की बोगी से प्लेटफॉर्म पर उतारा गया। ट्रेन से उतरते ही उनके बीच शारीरिक दूरी का पालन करते हुए एक एक श्रमिक को कतारबद्ध तरीके से बाहर निकाला गया।प्लेटफार्म से बाहर आने वाले श्रमिकों की सबसे पहले स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा थर्मल स्क्रीनिंग की गई। सेनीटाइजर से हैंड वॉश कराया गया। झारखंड में उनका स्वागत करते हुए गुलाब फूल दिया गया। अंत में अल्पाहार और पानी देकर प्रवासी श्रमिकों को उनके संबंधित जिले की बस में बैठाया गया। 

 

श्रमिकों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए जिला प्रशासन ने 49 बड़ी बस, 9 छोटी बस तथा 7 छोटे वाहन का प्रबंध किया।

ट्रेन से आए धनबाद के 142 तथा झारखंड विभिन्न जिलों के 1363 प्रवासी श्रमिक

बोलारम से पहुंची स्पेशल ट्रेन संख्या 07622 में धनबाद सहित झारखंड के विभिन्न जिलों के 1505 प्रवासी श्रमिक पहुंचे।

इसमें धनबाद के 142, बोकारो के 132, चतरा के 4, देवघर के 56, दुमका के 89, पूर्वी सिंहभूम के 20, गढ़वा के 16, गिरिडीह के 441, गोड्डा के 211, गुमला के 9, हजारीबाग के 120, जामताड़ा के 75, खूंटी के 4, कोडरमा के 33, लातेहार के 23, लोहरदगा के 11, पाकुड़ के 48, पलामू के 23, रामगढ़ के 7, रांची के 11, साहेबगंज के 18, सरायकेला खरसावां का 1, सिमडेगा के 4 तथा पश्चिम सिंहभूम के 7 प्रवासी श्रमिक धनबाद पहुंचे।

उपायुक्त श्री अमित कुमार के निर्देश पर रेलवे स्टेशन में नोडल पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई थी। चतरा, बोकारो, दुमका, देवघर के लिए जिला गव्य विकास पदाधिकारी, गोड्डा, गढ़वा, पूर्वी सिंहभूम के लिए जिला पशुपालन पदाधिकारी, गिरिडीह के लिए जिला पंचायती राज पदाधिकारी, गुमला, हजारीबाग, जामताड़ा, खूंटी, कोडरमा के लिए जिला उद्यान पदाधिकारी, लातेहार, लोहरदगा, पाकुड़, पलामू तथा रामगढ़ के लिए जिला मत्स्य पदाधिकारी, रांची साहिबगंज, सरायकेला, सिमडेगा पश्चिमी सिंहभूम के लिए जिला भू संरक्षण पदाधिकारी को नोडल पदाधिकारी के रूप में प्रतिनियुक्त किया गया था।

More News

गणेश पूजा उत्सव पर एसी मार्केट धनबाद में भंडारा का आयोजन
तिथि : 16/09/2026
नागदा खदान हादसे में शहीद 50 श्रमिकों को आज दी जाएगी श्रद्धांजलि
तिथि : 06/09/2026
एमबीबीएस में नामांकन पर अर्पिता सुमन को नेताजी ग्रुप ने किया सम्मानित
तिथि : 04/09/2026
बरोरा थाना क्षेत्र में खूनी संघर्ष बिजली एवं नाली के विवाद में दो पक्षों में मारपीट, आधा द...
तिथि : 01/09/2026
BCCL CMD को जान से मारने की धमकी मामले में ट्विस्ट, बरोरा के जीएम से पूछताछ, फाइनेंस ऑफिसर...
तिथि : 31/08/2026
कतरास: लकड़का 6 नंबर चानक के समीप जोरदार आवाज के साथ धंसी जमीन, गोफ में समाया मवेशी, ग्राम...
तिथि : 31/08/2026
ईद मिलाद-उल-नबी को लेकर केंदुआडीह थाना में शांति समिति की बैठक, विधि-व्यवस्था और साइबर सुर...
तिथि : 22/08/2026
केंदुआ काठगोला मारपीट कांड: नामजद आरोपी राजेश यादव गिरफ्तार, भेजा गया जेल
तिथि : 20/08/2026
धनबाद से कोयम्बत्तूर के लिए गया होकर चलेगी नई अमृत भारत एक्सप्रेस, रेलवे ने जारी किया शेड्...
तिथि : 20/08/2026
गोंदूडीह ओपी के धारियाजोबा में आपसी रंजिश में युवक को मारी गोली, जांच में जुटी पुलिस
तिथि : 15/08/2026