टेम्पु चालक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

City: Dhanbad | Date: 12/05/2020 Admin
1261

धनबाद महुदा थाना क्षेत्र के पत्थर गडियां पंचायत के कंचन पुर गांव में एक टेम्पु चालक ने सोमवार की रात फांसी लगाकर अपने जीवन लीला समाप्त कर ली।

बताया जाता है की कंचनपुर गांव के निवासी अर्जुन रवानी का  पुत्र लक्षमन रवानी मृत्क  40 वर्ष ने अपने घर के अंदर खपरैल घर के बांस के सहारे रस्सी से फांसी लगा ली। बताया जाता है कि मृतक की पत्नी दो दिन पहले अपने मायके बड़े भाई के बेटे का जन्म दिन में भुरूंगिया गांव गई थी।  रात को परिवार के सदस्य खाना दिया था खाकर अपने घर सोने  चल गया  सुबह जब दरवाजा नहीं खोला तो परिवार वालों ने दरवाजा तोड़कर देखा तो लक्ष्मण एक रस्सी के सहारे झूल रहा था।

मृतक ने अपने पीछे एक पुत्र उम्र 5 एक बेटी 9 ओर पत्नी को छोड़ गया । घर वालो का रो रो कर बुरा हाल हे। महुदा  थाना प्रभारी हीरालाल तिर्की सूचना मिलने पर घटनास्थल पर पहुंचे पंचनामा कर पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए धनबाद भेज दिया है। पुलिस घटना के कारणों का पता लगाने के लिए छान-बिन कर रही है।  महुदा पुलिस ने बताया कि पोस्टमारटम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। घटना के संबंध में ग्रामीणों ने बताया कि लॉक डाउन के कारण दैनिक स्थिति ठीक नहीं थी ओटो नहीं चला रहे थे जिसके कारण तनाव में रहते थे।

More News

गणेश पूजा उत्सव पर एसी मार्केट धनबाद में भंडारा का आयोजन
तिथि : 16/09/2026
नागदा खदान हादसे में शहीद 50 श्रमिकों को आज दी जाएगी श्रद्धांजलि
तिथि : 06/09/2026
एमबीबीएस में नामांकन पर अर्पिता सुमन को नेताजी ग्रुप ने किया सम्मानित
तिथि : 04/09/2026
बरोरा थाना क्षेत्र में खूनी संघर्ष बिजली एवं नाली के विवाद में दो पक्षों में मारपीट, आधा द...
तिथि : 01/09/2026
BCCL CMD को जान से मारने की धमकी मामले में ट्विस्ट, बरोरा के जीएम से पूछताछ, फाइनेंस ऑफिसर...
तिथि : 31/08/2026
कतरास: लकड़का 6 नंबर चानक के समीप जोरदार आवाज के साथ धंसी जमीन, गोफ में समाया मवेशी, ग्राम...
तिथि : 31/08/2026
ईद मिलाद-उल-नबी को लेकर केंदुआडीह थाना में शांति समिति की बैठक, विधि-व्यवस्था और साइबर सुर...
तिथि : 22/08/2026
केंदुआ काठगोला मारपीट कांड: नामजद आरोपी राजेश यादव गिरफ्तार, भेजा गया जेल
तिथि : 20/08/2026
धनबाद से कोयम्बत्तूर के लिए गया होकर चलेगी नई अमृत भारत एक्सप्रेस, रेलवे ने जारी किया शेड्...
तिथि : 20/08/2026
गोंदूडीह ओपी के धारियाजोबा में आपसी रंजिश में युवक को मारी गोली, जांच में जुटी पुलिस
तिथि : 15/08/2026