2 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने के बाद कोई इलाका सील नहीं होने से धनबाद में थोड़ी राहत

City: Dhanbad | Date: 10/05/2020 Admin
1261

धनबाद में दो नए कोरोना पॉजिटिव केस मिलने के बाद धनबाद जिला प्रशासन और यहां के लोग थोड़ी राहत महसूस कर रहे हैं कि और अधिक संक्रमण फैलने से रोक लिया गया। कैंसर पीड़ित मां और उसके बेटे मुंबई से एंबुलेंस से लाैट रहे थे और घर पहुंचने से पहले ही रास्ते में रोक कोरोना जांच कराई गई। रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद कोविड-19 अस्पताल में भर्ती कर इलाज शुरू कर दिया है। साथ ही धनबाद जिला प्रशासन ने मुंबई महानगर प्रशासन को सूचित किया है कि वहां से संक्रमित होकर दो मरीज धनबाद पहुंचे हैं। दोनों मरीज अक्टूबर, 2019 से ही मुंबई के एक गुरुद्वारा में ठहरे हुए थे। मुंबई के गुरुद्वारा प्रबंधक को भी सूचना दे दी गई है।

दोनों संक्रमित मां-बेटे हैं। दोनों झरिया के जामाडोबा के रहनेवाले हैं। शुक्रवार को दोनों मां-बेटे का पीएमसीएच में स्वाब लिया गया था। शनिवार को पीएमसीएच प्रबंधन  ने उनकी रिपोर्ट जारी की। जिसमें दोनों कोरोना से संक्रमित पाए गए। इसके बाद रात में दोनों को पीएमसीएच से सेंट्रल अस्पताल (कोविड-19 अस्पताल) में ले जाया गया। जामाडोबा की महिला अपने बेटे के साथ इलाज के लिए मुंबई गई थीं। वह कैंसर की मरीज हैं। महिला आठ मई को एंबुलेंस से मुंबई से जामाडोबा लौट रही थीं। बीच में ही उन्होंने कुमारधुबी के बाघाकुड़ी स्थित अपनी बेटी के घर जाने का निर्णय लिया। इसके बाद दामाद के कहने पर मां-बेटे निरसा में कोरोना जांच कराने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गए। वहां से उन्हें पीएमसीएच भेज दिया गया। पीएमसीएच में जांच के दौरान कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि हुई।

अब तक मिले चार केस, दो स्वस्थ होकर घर लौटे

दो नए केस मिलने के साथ ही धनबाद में कोरोना पॉजिटिव के मामले बढ़कर चार हो गए हैं। हालांकि पहले मिले दो मरीज स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं। इनमें एक कुमारधुबी के बाघाकुड़ी का ही रहने वाला है जबकि दूसरा धनबाद रेल मंडल कार्यालय में कार्यरत एक रेलकर्मी है। रेलकर्मी का आवास डीएस कॉलोनी में है।

More News

गणेश पूजा उत्सव पर एसी मार्केट धनबाद में भंडारा का आयोजन
तिथि : 16/09/2026
नागदा खदान हादसे में शहीद 50 श्रमिकों को आज दी जाएगी श्रद्धांजलि
तिथि : 06/09/2026
एमबीबीएस में नामांकन पर अर्पिता सुमन को नेताजी ग्रुप ने किया सम्मानित
तिथि : 04/09/2026
बरोरा थाना क्षेत्र में खूनी संघर्ष बिजली एवं नाली के विवाद में दो पक्षों में मारपीट, आधा द...
तिथि : 01/09/2026
BCCL CMD को जान से मारने की धमकी मामले में ट्विस्ट, बरोरा के जीएम से पूछताछ, फाइनेंस ऑफिसर...
तिथि : 31/08/2026
कतरास: लकड़का 6 नंबर चानक के समीप जोरदार आवाज के साथ धंसी जमीन, गोफ में समाया मवेशी, ग्राम...
तिथि : 31/08/2026
ईद मिलाद-उल-नबी को लेकर केंदुआडीह थाना में शांति समिति की बैठक, विधि-व्यवस्था और साइबर सुर...
तिथि : 22/08/2026
केंदुआ काठगोला मारपीट कांड: नामजद आरोपी राजेश यादव गिरफ्तार, भेजा गया जेल
तिथि : 20/08/2026
धनबाद से कोयम्बत्तूर के लिए गया होकर चलेगी नई अमृत भारत एक्सप्रेस, रेलवे ने जारी किया शेड्...
तिथि : 20/08/2026
गोंदूडीह ओपी के धारियाजोबा में आपसी रंजिश में युवक को मारी गोली, जांच में जुटी पुलिस
तिथि : 15/08/2026