नक्सली दस्ते से अकेले मोर्चा लेने वाली आदिवासी महिला को एसपी ने किया सम्मानित

City: Ranchi | Date: 09/05/2020 Admin
1208

गुमला. पीएलएफआई नक्सलियों के दस्ते से अकेले लड़कर एरिया कमांडर बसंत गोप को मारने वाली बिनीता उरांव को जिले के एसपी एचपी जनार्दनन ने सम्मानित किया. शुक्रवार को एसपी गांव पहुंचकर बिनीता से पूरी घटना की जानकारी ली. उसके बाद बिनीता को 21 हजार रुपये बतौर इनाम  दिया. साथ ही राशन के पैकेट भी दिये. एसपी ने बिनीता को उसके परिवार की सुरक्षा  का भरोसा दिलाया.

एसपी ने कहा कि इसी तरह की हिम्मत से अपराधियों का मनोबल टूटता है. लेकिन लोग कानून को हाथ में लेने का प्रयास ना करें. पुलिस को सूचित करें. इस तरह के लोगों को सबक सिखाने के लिए पुलिस सक्षम है. एसपी ने कहा कि बिनीता ने खुद और परिवार की सुरक्षा के लिये ऐसा कदम उठाया. उसके स्थान पर कोई भी रहता तो यही करता. पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है. बिनीता को हर संभव सहायता और सुरक्षा दी जाएगी.

परिवार की रक्षा के लिए नक्सलियों से लिया लोहा

जिले के सदर थानाक्षेत्र के वृन्दा महुआ टोली में पीएलएफआई एरिया कमांडर बसंत गोप अपने साथियों के साथ गत मंगलवार रात को बिनीता के घर धाबा बोला था. लेकिन वह परिवारवालों पर हमला करता, उससे पहले बिनीता ने हिम्मत दिखाते हुए टांगी से उसपर हमला कर दिया. इस हमले में बसंत गोप गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल एरिया कमांडर को लेकर उसके साथी जंगल भाग गये. दूसरे दिन सुबह जंगल से उसकी लाश मिली. सभी नक्सली हथियार से लैस थे, लेकिन बिनीता ने टांगी से उनसे अकेले मोर्चा ले ली थी .2018 में छोड़ना पड़ा था गांव

बिनीता ने बताया कि बसंत गोप के कारण उसका पूरा परिवार वर्ष 2018 में गांव छोड़कर चला गया था. बसंत गोप लेवी के लिए उसके परिवार को तंग करता था. परेशान होकर पूरा परिवार गांव छोड़कर रांची चला गया. लॉकडाउन के कारण कुछ दिन पहले उसका परिवार रांची से गांव लौटा. इसकी जानकारी जब बसंत गोप को मिली तो वह अपने साथियों के साथ मंगलवार रात को उसके परिवारवालों की हत्या करने घर आ धमका था.

More News

रांची में जल सहियाओं का महाजुटान, 15,000 दीदियों ने घेरा मुख्यमंत्री आवास, मानदेय बढ़ाने की...
तिथि : 17/03/2026
रांची में जल सहियाओं का महाजुटान, 15,000 दीदियों ने घेरा मुख्यमंत्री आवास, मानदेय बढ़ाने की...
तिथि : 17/03/2026
अब बोलेरो से होगी अपराधियों की घेराबंदी-सीएम ने झारखंड पुलिस के बेड़े में शामिल कीं 1485 गा...
तिथि : 13/03/2026
बजट सत्र ब्रेकिंग- धनबाद के अस्पताल में शव रोकने पर सदन में हंगामा, विधायक रागिनी सिंह ने ...
तिथि : 13/03/2026
मईया सम्मान योजना : अभी भी कई लाभुकों का खाता क्यों है होल्ड ? क्या गड़बड़ी हुई की पैसा मई...
तिथि :
झारखंड के रजरप्पा में बंद पड़ी कोयला खदान में भीषण आग ,धुंए से लोग परेशान
तिथि : 21/04/2025
रांची के कोतवाली थाना का दारोगा महिला थाना से घुस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
तिथि : 28/02/2025
अजब-गजब : जो खुद हैं CBI चार्जसीटेड वो अब देखेंगे कार्मिक में स्थापना, प्रमोशन और आरोप का...
तिथि : 17/02/2025
दिल्ली में भगदड़ के बाद झारखंड में भी अलर्ट , महाकुम्भ को लेकर प्रमुख स्टेशन पर हो रही भीड़...
तिथि : 17/02/2025
महाकुंभ को लेकर रांची रेलवे स्टेशन पर भारी भीड़, पांच महिला यात्री बेहोश, ट्रेन छूटने पर ह...
तिथि : 17/02/2025