विधायक मथुरा महतो ने लाॅकडाउन में फंसी किन्नर बहनों को शाॅल ओढाकर सम्मानित कर पास के साथ यूपी-बिहार बिदा किये

City: Dhanbad | Date: 05/05/2020
1262

धनबाद: लाॅकडाउन में फंसी किन्नरों को यूपी-बिहार जाने के लिए धनबाद जिला प्रशासन ने पास निर्गत कर दिया। बताया जाता है कि 18 फरवरी को झरिया के अमानीशाह बाबा के मजार पर चादरपोशी करने आयी थी, जो लाॅकडाउन में फंस गयी। सभी फूसबंगला स्थित झारखंड प्रदेश किन्नर महासंध की अध्यक्ष छमछम देवी के यहां फंसी हुई थी, किन्नर समाज ने टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो से सहयोग का अनुरोध किया। जिसके बाद श्री महतो के प्रयास से जिला प्रशासन ने बिहार और यूपी जाने वाले किन्नरों के लिए पास निर्गत कर दिया। श्री महतो जाने वाली किन्नर बहनों को आर्थिक मदद के साथ शाॅल ओढाकर सम्मानित करते हुए बिदाई दिये। मौके किन्नर समाज ने श्री महतो और उनके समर्थकों का स्वागत करते हुए स्वरूची भोजन कराये। किन्नर छमछम देवी ने विधायक मथुरा प्रसाद महतो के प्रति आभार व्यक्त करते हुए आगे शिखर की ओर बढते रहने का आशीर्वाद दिये। मौके पर पवन महतो, बसंत महतो, भोगतु महतो आदि मौजूद थे।

More News

गणेश पूजा उत्सव पर एसी मार्केट धनबाद में भंडारा का आयोजन
तिथि : 16/09/2026
नागदा खदान हादसे में शहीद 50 श्रमिकों को आज दी जाएगी श्रद्धांजलि
तिथि : 06/09/2026
एमबीबीएस में नामांकन पर अर्पिता सुमन को नेताजी ग्रुप ने किया सम्मानित
तिथि : 04/09/2026
बरोरा थाना क्षेत्र में खूनी संघर्ष बिजली एवं नाली के विवाद में दो पक्षों में मारपीट, आधा द...
तिथि : 01/09/2026
BCCL CMD को जान से मारने की धमकी मामले में ट्विस्ट, बरोरा के जीएम से पूछताछ, फाइनेंस ऑफिसर...
तिथि : 31/08/2026
कतरास: लकड़का 6 नंबर चानक के समीप जोरदार आवाज के साथ धंसी जमीन, गोफ में समाया मवेशी, ग्राम...
तिथि : 31/08/2026
ईद मिलाद-उल-नबी को लेकर केंदुआडीह थाना में शांति समिति की बैठक, विधि-व्यवस्था और साइबर सुर...
तिथि : 22/08/2026
केंदुआ काठगोला मारपीट कांड: नामजद आरोपी राजेश यादव गिरफ्तार, भेजा गया जेल
तिथि : 20/08/2026
धनबाद से कोयम्बत्तूर के लिए गया होकर चलेगी नई अमृत भारत एक्सप्रेस, रेलवे ने जारी किया शेड्...
तिथि : 20/08/2026
गोंदूडीह ओपी के धारियाजोबा में आपसी रंजिश में युवक को मारी गोली, जांच में जुटी पुलिस
तिथि : 15/08/2026