बांसजोड़ा कोलियरी का एक क्लर्क रिश्वत लेते सी बी आई के हत्थे चढ़ा

City: Dhanbad | Date: 05/05/2020
1260

SN 24-कोयलांचल धनबाद में सीबीआई की टीम ने एक बार फिर से दबिश दिया है। एक कोल कर्मी की शिकायत पर सीबीआई ने एक बीसीसीएल के एक क्लर्क को तीन हजार रूपये घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। जिसपर टीम आगे की कार्रवाई करते हुए पूछताछ करने में जुटी।

जानकारी के अनुसार धनबाद स्थित बीसीसीएल के सिजुआ एरिया- 05 में आने वाले बांसजोड़ा कोलियरी के हाजरी क्लर्क किशोरी राउत पर वहीं के एक कोल कर्मचारी ने धनबाद सीबीआई कार्यालय में शिकायत की थी की कोलियरी हाजरी बाबू किशोरी राउत उनसे हजारी बनाने के एवज में घूस की मांग कर रहे है। धनबाद सीबीआई ने शिकायत के सत्यापन के बाद मामले में कार्रवाई करते हुए आज सम्बंधित कोलियरी में जाल बिछाया। जिसमें हाजरी क्लर्क किशोरी राउत पीड़ित कर्मचारी से तीन हजार रूपये घूस लेते रंगे हाथ धर दबोचे गए।

गिरफ़्तारी के बाद सीबीआई की विशेष टीम ने कोलियरी कार्यालय में रखे फाइलों को भी खंगाला। इसके टीम उस घूसखोर क्लर्क को अपने साथ धनबाद ले गई। बताया जा रहा है कि फ़िलहाल सीबीआई उस घूसखोर क्लर्क से पूछताछ करने में जुटी है।

More News

गणेश पूजा उत्सव पर एसी मार्केट धनबाद में भंडारा का आयोजन
तिथि : 16/09/2026
नागदा खदान हादसे में शहीद 50 श्रमिकों को आज दी जाएगी श्रद्धांजलि
तिथि : 06/09/2026
एमबीबीएस में नामांकन पर अर्पिता सुमन को नेताजी ग्रुप ने किया सम्मानित
तिथि : 04/09/2026
बरोरा थाना क्षेत्र में खूनी संघर्ष बिजली एवं नाली के विवाद में दो पक्षों में मारपीट, आधा द...
तिथि : 01/09/2026
BCCL CMD को जान से मारने की धमकी मामले में ट्विस्ट, बरोरा के जीएम से पूछताछ, फाइनेंस ऑफिसर...
तिथि : 31/08/2026
कतरास: लकड़का 6 नंबर चानक के समीप जोरदार आवाज के साथ धंसी जमीन, गोफ में समाया मवेशी, ग्राम...
तिथि : 31/08/2026
ईद मिलाद-उल-नबी को लेकर केंदुआडीह थाना में शांति समिति की बैठक, विधि-व्यवस्था और साइबर सुर...
तिथि : 22/08/2026
केंदुआ काठगोला मारपीट कांड: नामजद आरोपी राजेश यादव गिरफ्तार, भेजा गया जेल
तिथि : 20/08/2026
धनबाद से कोयम्बत्तूर के लिए गया होकर चलेगी नई अमृत भारत एक्सप्रेस, रेलवे ने जारी किया शेड्...
तिथि : 20/08/2026
गोंदूडीह ओपी के धारियाजोबा में आपसी रंजिश में युवक को मारी गोली, जांच में जुटी पुलिस
तिथि : 15/08/2026