उपायुक्त और एसएसपी की उपस्थिति में 68 वाहनों पर सवार होकर 24 जिले के श्रमिक हुए गंतव्य की ओर रवाना

City: Dhanbad | Date: 04/05/2020
1279

समय न्यूज़ 24 धनबाद - गोल्फ ग्राउंड में हर श्रमिक का किया मेडिकल चेकअप, की गई होम क्वॉरेंटाइन की स्टैंपिंग, जिला प्रशासन ने दिया सुखा राशन

 

केरल से 06081 कोझिकोड-धनबाद स्पेशल ट्रेन से पहुंचे झारखंड के 24 जिले के श्रमिकों को गोल्फ ग्राउंड में उपायुक्त श्री अमित कुमार तथा वरीय पुलिस अधीक्षक श्री अखिलेश बी वारियर की उपस्थिति में 68 वाहनों पर उनके गंतव्य तक रवाना किया गया। हर वाहन पर एक एक दंडाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गई है। दंडाधिकारी सभी श्रमिकों को उनके संबंधित जिला तक सकुशल पहुंचाएंगे।

श्रमिकों को वाहनों पर बैठाने से पूर्व मेडिकल टीम द्वारा उनके स्वास्थ्य की जांच की गई। हाथों पर अमिट स्याही से होम क्वॉरेंटाइन की स्टैंपिंग की गई। साथ ही उन्हें सुखा राशन दिया गया।

केरल से 06081 कोझिकोड-धनबाद स्पेशल ट्रेन में रामगढ़ के लिए 1 वाहन में 9, बोकारो के लिए 3 वाहन में 48, लोहरदगा 7 वाहन में 152, खूंटी 1 वाहन में 7, पलामू 2 वाहन में 19, पूर्वी सिंहभूम 1 वाहन पर 2, कोडरमा 1 वाहन में 14, हजारीबाग 1 वाहन में 23, चतरा 1 वाहन में 3, गिरिडीह 3 वाहन में 57, पश्चिमी सिंहभूम 1 वाहन में 5, सरायकेला खरसावां 1 वाहन में 2, पाकुड़ 9 वाहन में 201, जामताड़ा 4 वाहन में 77, रांची 3 वाहन में 69, लातेहार 2 वाहन में 40, साहेबगंज 5 वाहन पर 111, देवघर 6 वाहन पर 123, गोड्डा 2 वाहन में 33, दुमका 2 वाहन में 39, गढ़वा 1 वाहन में 6, सिमडेगा 3 वाहन पर 50, गुमला 3 वाहन में 45 तथा धनबाद के 23 श्रमिकों को 5 वाहन उनके घरों के लिए रवाना किया गया।

More News

सनशाइन एकेडमी एंड प्ले स्कूल का द्वितीय स्थापना दिवस आज, पूजा समारोह का आयोजन किया गया
तिथि : 29/10/2026
धनसार में CISF की बड़ी कार्रवाई: काली बस्ती ग्राउंड से 11 टन अवैध कोयला जब्त
तिथि : 28/10/2026
लोयाबाद: दुर्गा पूजा से पहले कल 7 घंटे रहेगी बिजली गुल, गणेशपुर अवर प्रमंडल ने जारी की शटड...
तिथि : 13/10/2026
कोडरमा के सिविल सर्जन डॉ. अनिल कुमार गिरफ्तार, नाबालिग के यौन शोषण का आरोप
तिथि : 12/10/2026
भागाबांध: सौहार्द और शांति के साथ मनाएं दुर्गापूजा, ओपी में हुई शांति समिति की बैठक
तिथि : 04/09/2026
गांधी जयंती पर सनशाइन एकेडमी एंड प्ले स्कूल में स्वच्छता अभियान आयोजित, बच्चों ने लिया स्व...
तिथि : 02/10/2026
कुस्तौर निवासी सुभम कुमार का आकस्मिक निधन क्षेत्र में शोक की लहर
तिथि : 02/10/2026
केंदुआडीह पुलिस के सांध्य ड्राइव कार्रवाई से क्षेत्र के जुआड़ियों, शराबियों,मनचलों में मची ...
तिथि : 02/10/2026
खरिकाबाद में पर्यावरण समिति की आठवीं बैठक संपन्न, सामुदायिक निगरानी और स्वच्छता पर हुई चर्...
तिथि : 29/09/2026
धनबाद में सरकारी नौकरी के नाम पर ठगी करने वाला फर्जीवाड़ा गिरोह बेनकाब, आरोपी पंकज गुप्ता ...
तिथि : 28/09/2026