कोटा से छात्रों को लेकर आएगी श्रमिक (प्रवासी) एक्सप्रेस उपायुक्त, एसएसपी ने किया धनबाद स्टेशन का निरीक्षण अभिभावकों से रेलवे स्टेशन नहीं आने की अपील

City: Dhanbad | Date: 02/05/2020 SN24 DESK
1262

राजस्थान के कोटा से ट्रेन संख्या 09815 "श्रमिक (प्रवासी) एक्सप्रेस" में बैठकर रविवार, 3 मई 2020, को धनबाद सहित बोकारो, गिरिडीह, कोडरमा, दुमका, देवघर, जामताड़ा, गोड्डा, साहिबगंज तथा पाकुर जिले के छात्र लौट रहे हैं।

इसी संबंध में उपायुक्त श्री अमित कुमार तथा वरीय पुलिस अधीक्षक श्री अखिलेश बी वारियर ने धनबाद स्टेशन का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने स्टेशन के प्लेटफार्म का निरीक्षण किया तथा छात्रों के बीच शारीरिक दूरी बनाए रखने के लिए निशान बनाने का निर्देश दिया।

उपायुक्त ने कहा कि यह ट्रेन 2 मई की रात 9.30 बजे कोटा जंक्शन से खुलेगी। ट्रेन टुंडला, कानपुर, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, गया के रास्ते 3 मई 2020 को अपराह्न 4.00 बजे धनबाद जंक्शन पहुंचेगी। धनबाद पहुंचने पर सभी छात्रों की थर्मल स्क्रीनिंग की जाएगी। इसके बाद जिला प्रशासन द्वारा सभी छात्रों को उनके घर तक पहुंचाया जाएगा।

उपायुक्त ने सभी छात्रों के अभिभावकों से रेलवे स्टेशन नहीं पहुंचने की अपील की है। उन्होंने कहा कि अभिभावक धैर्य बनाकर अपने घरों में ही रहे। जिला प्रशासन सभी बच्चों को उनके घर तक सकुशल पहुंचाएगा। उन्होंने कहा गृह मंत्रालय तथा राज्य सरकार के स्पष्ट निर्देशानुसार लॉकडाउन का सख्ती से पालन सुनिश्चित करना है।

वरीय पुलिस अधीक्षक श्री अखिलेश बी वारियर ने भी अभिभावकों से धैर्य रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि धनबाद स्टेशन पर ट्रेन रुकने पर हर कोच के सामने पुलिस व सुरक्षा बल के जवान तैनात रहेंगे। वे छात्रों के बीच शारीरिक दूरी को बनाने में सहायता करेंगे तथा उन्हें सकुशल स्टेशन से बाहर भी निकालेंगे।

इस अवसर पर एडीआरएम श्री आशीष कुमार झा ने कहा कि कोटा से चलकर ट्रेन सीधे धनबाद आएगी। पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन स्टेशन से आरपीएफ द्वारा उसे एस्कॉर्ट कर यहां लाया जाएगा। सफर के दौरान बच्चों को खाने पीने की व्यवस्था भी रेलवे द्वारा की जाएगी।

More News

गणेश पूजा उत्सव पर एसी मार्केट धनबाद में भंडारा का आयोजन
तिथि : 16/09/2026
नागदा खदान हादसे में शहीद 50 श्रमिकों को आज दी जाएगी श्रद्धांजलि
तिथि : 06/09/2026
एमबीबीएस में नामांकन पर अर्पिता सुमन को नेताजी ग्रुप ने किया सम्मानित
तिथि : 04/09/2026
बरोरा थाना क्षेत्र में खूनी संघर्ष बिजली एवं नाली के विवाद में दो पक्षों में मारपीट, आधा द...
तिथि : 01/09/2026
BCCL CMD को जान से मारने की धमकी मामले में ट्विस्ट, बरोरा के जीएम से पूछताछ, फाइनेंस ऑफिसर...
तिथि : 31/08/2026
कतरास: लकड़का 6 नंबर चानक के समीप जोरदार आवाज के साथ धंसी जमीन, गोफ में समाया मवेशी, ग्राम...
तिथि : 31/08/2026
ईद मिलाद-उल-नबी को लेकर केंदुआडीह थाना में शांति समिति की बैठक, विधि-व्यवस्था और साइबर सुर...
तिथि : 22/08/2026
केंदुआ काठगोला मारपीट कांड: नामजद आरोपी राजेश यादव गिरफ्तार, भेजा गया जेल
तिथि : 20/08/2026
धनबाद से कोयम्बत्तूर के लिए गया होकर चलेगी नई अमृत भारत एक्सप्रेस, रेलवे ने जारी किया शेड्...
तिथि : 20/08/2026
गोंदूडीह ओपी के धारियाजोबा में आपसी रंजिश में युवक को मारी गोली, जांच में जुटी पुलिस
तिथि : 15/08/2026