उपायुक्त के निर्देश पर मीडिया कर्मियों के लिए किया गया स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन

City: Dhanbad | Date: 29/04/2020 SN24 DESK
1237

थर्मल स्क्रीनिंग, ब्ल्ड सुगर, ब्लड प्रेशर सहित की गई अन्य आवश्यक जांच

मीडिया कर्मियों को दिया मास्क, सैनिटाइजर और हेड कैप

उपायुक्त श्री अमित कुमार के निर्देश पर कोविड-19 से बचाव एवं रोकथाम के लिए फील्ड में कार्यरत सभी प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के संवाददाता, छायाकार, वीडियोग्राफरों के लिए स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन धनबाद क्लब में किया जाएगा। अपराह्न 3 बजे तक 175 से अधिक मीडिया कर्मियों ने जांच कराई।

स्वास्थ्य जांच शिविर में उपायुक्त भी पहुंचे। उन्होंने चिकित्सकों को सभी मीडिया कर्मियों की जांच करने के पश्चात उन्हें उचित परामर्श देकर दवाई के साथ कोविड-19 से संबंधित समाचार संकलन करते समय उनकी रक्षा के लिए मास्क, सैनिटाइजर और हेड कैप भी उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। जांच कराने बड़ी संख्या में पहुंचे पत्रकारों ने सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया।

शिविर में सभी मीडिया कर्मियों की थर्मल स्क्रीनिंग की गई। साथ ही ब्लड शुगर, ब्लड प्रेशर, स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। डाक्टरों के परामर्श के बाद निशुल्क दवाई उपलब्ध कराई गई। कोविड-19 से बचाव एवं रोकथाम के लिए मास्क, सैनिटाइजर और हेड कैप दिया गया।

शिविर के समापन पर प्रेस क्लब धनबाद के अध्यक्ष संजीव झा एवं महासचिव पंकज सिन्हा ने उपायुक्त को धन्यवाद देते हुए कहा कि वैश्विक महामारी कोविड-19 से बचाव के लिए पत्रकारों के लिए ऐसे शिविर का आयोजन बहुत ही सराहनीय पहल है। उन्होंने कहा कि फील्ड में रहने वाले पत्रकार हमेशा जोखिम का सामना करते हैं। कभी-कभी समाचार संकलन करने के उत्साह में अपनी रक्षा करना भूल जाते हैं। ऐसे आयोजनों से पत्रकारों का मनोबल बढ़ा है। उन्होंने धनबाद क्लब के सदस्यों का अभी आभार व्यक्त किया।

शिविर में स्वास्थ्य विभाग के डॉ आलोक विश्वकर्मा, डॉ नरेश प्रसाद, डॉ पी.पी. पांडे, डॉ एम नारायण, फार्मासिस्ट डॉ मुकेश मालाकार, ब्लॉक ट्रेनी ट्रेनर

मुक्ति रंजन दास, ब्लॉक प्रोग्राम मैनेजर अभिषेक कुमार, हेल्थ वर्कर सुशील कुमार राम, निरंजन प्रसाद, अनूप दास, प्रिया कुमारी ने स्वास्थ्य परीक्षण किया।परीक्षण के बाद पत्रकारों को खांसी, गैस, बुखार, दर्द की दवाई के साथ ओ.आर.एस. का पैकेट भी दिया गया।

इस अवसर पर जिला जनसंपर्क पदाधिकारी ईशा खंडेलवाल, प्रेस क्लब धनबाद के अध्यक्ष संजीव झा, महासचिव पंकज सिन्हा, अभिषेक कुमार, नवीन राय, आशीष अम्बष्ट, अशोक झा व अन्य सदस्य सहित प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के संवाददाता, छायाकार व फोटोग्राफर तथा धनबाद क्लब के वरीय उपाध्यक्ष योगेंद्र नाथ नरूला, उपाध्यक्ष नंदलाल अग्रवाल, सचिव संजीव बियोत्रा, कोषाध्यक्ष यमेश त्रिवेदी, डॉ ए के सिंह, डॉ अबीर चक्रवर्ती, ऋषभ गुटगुटिया, विशाल कक्कड़, शेखर शर्मा, रवि अग्रवाल, अनिल सिंह उपस्थित थे।

More News

बाबुडीह जंगल में सीआईएसएफ की बड़ी कार्रवाई, 22 हाइवा अवैध कोयला जब्त, 280 टन कोयला बीसीसीए...
तिथि : 29/07/2026
मुनीडीह में 32 वर्षीय बिशु बाउरी की संदिग्ध मौत, परिजनों ने पत्नी और नाबालिग बेटे पर लगाया...
तिथि : 28/07/2026
नाली निर्माण में भारी अनियमितता, ठेकेदार की लापरवाही से कीचड़ में तब्दील हुआ चौधरी मोहल्ला
तिथि : 25/07/2026
विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR 2026): धनबाद विधानसभा में बूथ संख्या 391 का कार्य सबसे पहले पूरा,...
तिथि : 22/07/2026
लोयाबाद में अवैध कोयले पर बड़ी कार्रवाई, दो स्थानों से 53 टन कोयला जब्त
तिथि : 17/07/2026
​झारखंड के पूर्व मंत्री मन्नान मल्लिक का निधन, कोयलांचल में शोक
तिथि : 14/07/2026
सिंदरी अनुमंडल कार्यालय में SDPO पीसी महतो ने किया पदभार ग्रहण
तिथि : 22/05/2026
बिहार में ऊंचे दामों पर बेचने की थी साजिश: धनबाद स्टेशन पर ऑपरेशन सतर्क के तहत 3 शराब तस्क...
तिथि : 18/05/2026
तानों से परेशान होकर युवक ने की महिला की हत्या,
तिथि : 12/04/2026
पार्षद मधुमाला के आवेदन पर रेलवे अधिकारी जांच के लिए पहुँचे कतरास
तिथि : 12/04/2026