धनबाद के दोनो कोरोना मरीज स्वस्थ होकर अस्पताल से लाैटे घर, विदाई में डीसी ने दिए उपहार

City: Dhanbad | Date: 27/04/2020 SN24 DESK
1261

धनबाद के दोनों कोरोना मरीज स्वस्थ हो गए हैं। जांच रिपोर्ट दूसरी बार निगेटिव आने के दूसरे दिन सोमवार की शाम दोनों कोविड-19अस्पताल (बीसीसीएल, सेंट्रल अस्पताल) से छुट्टी दे दी गई। अब दोनों अपने-अपने घर पर अगले 14दिन तक होम क्वारंटाइन पर रहेंगे। अस्पताल से छुट्टी के समय उपायुक्त अमित कुमार भी उपस्थित थे। उन्होंने निरोग हुए दोनों मजदूरों को उपहार प्रदान किया।  इसके साथ ही अब धनबाद में कोरोना से कोई संक्रमित नहीं है। दूसरी तरफ धनबाद के सांसद पीएन सिंह की होम क्वारंटाइन अवधि सोमवार को पूरी हो रही है। अब वे अपने घरों से निकलकर अपने संसदीय क्षेत्र के लोगों से मिल सकते हैं।

रविवार को पीएमसीएच में 301लोगों के सैंपल की जांच हुई। इसमें 300की रिपोर्ट निगेटिव आई जबकि एक मरीज पॉजिटिव निकला जो जामताड़ा का है। जिन लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई, उनमें कुमारधुबी और डीएस कॉलोनी के दोनों कोरोना पॉजिटिव मरीज शामिल हैं। शनिवार को दोनों की पहली जांच रिपोर्ट निगेटिव आई थी। रविवार को फिर जांच हुई और दूसरी रिपोर्ट भी निगेटिव निकली। सनद रहे कि धनबाद में कोरोना का पहला मामला 16अप्रैल को कुमारधुबी के बाघाकुड़ी में सामने आया था। दूसरा केस हीरापुर की डीएस कॉलोनी में 18अप्रैल को मिला था। हालांकि रांची में संक्रमण का दायरा बढ़ता जा रहा है। रविवार को वहां 13नए केस मिले।

धनबाद के उपायुक्त अमित कुमार ने कहा कि दोनों कोरोना पॉजिटिव मरीजों की दो बार जांच की गई जिसमें उनकी रिपोर्ट निगेटिव आई। वे कोरोना के संक्रमण से मुक्त हो गए हैं। लिहाजा, दोनों को कोविड-19अस्पताल से घर भेज दिया जाएगा। उपायुक्त ने इसके लिए सभी चिकित्सक, नर्स, पैरामेडिकल स्टाफ, पुलिस अधिकारी, सफाई कर्मचारी सहित पूरी कोरोना योद्धाओं की टीम को धन्यवाद दिया। साथ ही लोगों से एक बार फिर अपील की है कि बाहर निकलते समय अवश्य शारीरिक दूरी के नियम का पालन करें। अति आवश्यक काम होने पर ही घरों से बाहर निकले। मास्क जरूर लगाएं। बार-बार हाथों को सैनिटाइज करें। घर के बुजुर्गों और बच्चों की विशेष रूप से देखभाल करें। यदि कोई व्यक्ति अन्य जिले या राज्य से आया है तो इसकी सूचना जिला प्रशासन को दें।

14अप्रैल से होम क्वारंटाइन में सांसद पीएन सिंह

नई दिल्ली से धनबाद आने पर सांसद पीएन सिंह को 14 अप्रैल को होम क्वारंटाइन कर दिया गया था। उन्हें 14 दिनों तक घरों में रहने को कहा गया। सोमवार को क्वारंटाइन अवधि पूरी हो रही है।

More News

गणेश पूजा उत्सव पर एसी मार्केट धनबाद में भंडारा का आयोजन
तिथि : 16/09/2026
नागदा खदान हादसे में शहीद 50 श्रमिकों को आज दी जाएगी श्रद्धांजलि
तिथि : 06/09/2026
एमबीबीएस में नामांकन पर अर्पिता सुमन को नेताजी ग्रुप ने किया सम्मानित
तिथि : 04/09/2026
बरोरा थाना क्षेत्र में खूनी संघर्ष बिजली एवं नाली के विवाद में दो पक्षों में मारपीट, आधा द...
तिथि : 01/09/2026
BCCL CMD को जान से मारने की धमकी मामले में ट्विस्ट, बरोरा के जीएम से पूछताछ, फाइनेंस ऑफिसर...
तिथि : 31/08/2026
कतरास: लकड़का 6 नंबर चानक के समीप जोरदार आवाज के साथ धंसी जमीन, गोफ में समाया मवेशी, ग्राम...
तिथि : 31/08/2026
ईद मिलाद-उल-नबी को लेकर केंदुआडीह थाना में शांति समिति की बैठक, विधि-व्यवस्था और साइबर सुर...
तिथि : 22/08/2026
केंदुआ काठगोला मारपीट कांड: नामजद आरोपी राजेश यादव गिरफ्तार, भेजा गया जेल
तिथि : 20/08/2026
धनबाद से कोयम्बत्तूर के लिए गया होकर चलेगी नई अमृत भारत एक्सप्रेस, रेलवे ने जारी किया शेड्...
तिथि : 20/08/2026
गोंदूडीह ओपी के धारियाजोबा में आपसी रंजिश में युवक को मारी गोली, जांच में जुटी पुलिस
तिथि : 15/08/2026