धनबाद में लॉकडाउन का उल्लंघन करने वाले 27 दुपहिया चालकों का कटा चालान

City: Dhanbad | Date: 24/04/2020
1261

कोविड 19 के फैलाव के रोकथाम के लिए घोषित लॉकडाउन में बैंक मोड़ के पास झरिया पुल पर बने चेक पोस्ट पर दंडाधिकारी श्री सुनील कुमार श्रीवास्तव एवं पुलिस पदाधिकारी श्री सत्येंद्र नारायण सिंह ने पूर्वाह्न 11.30 बजे तक 27 दो पहिया वाहन चालकों का लॉकडाउन उल्लंघन करने पर चालान काटा। इनमें से कई बिना हेलमेट, बिना मास्क लगाकर घरों से बाहर निकले थे। कई चालकों का डबल राइडिंग करने के लिए चालान काटा गया।

दंडाधिकारी श्री सुनील कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि सभी दुपहिया वाहन लॉकडाउन का उल्लंघन कर रहे थे। आदेश के विपरीत टू व्हीलर पर डबल राइडिंग कर रहे थे। कई चालक बिना हेलमेट और कई चालक बिना मास्क लगाएं बाहर निकले थे। ऐसे 27 वाहन चालकों को रोककर उनका चालान काटा गया।

उल्लेखनीय है कि उपायुक्त श्री अमित कुमार के निर्देश पर लॉकडाउन का कड़ाई से पालन कराने के लिए शहर के विभिन्न चौक पर चेक पोस्ट स्थापित किए गए हैं। चेक पोस्ट पर दंडाधिकारी के साथ पुलिस पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गई है और लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों को दंडित किया जाता है।

More News

गणेश पूजा उत्सव पर एसी मार्केट धनबाद में भंडारा का आयोजन
तिथि : 16/09/2026
नागदा खदान हादसे में शहीद 50 श्रमिकों को आज दी जाएगी श्रद्धांजलि
तिथि : 06/09/2026
एमबीबीएस में नामांकन पर अर्पिता सुमन को नेताजी ग्रुप ने किया सम्मानित
तिथि : 04/09/2026
बरोरा थाना क्षेत्र में खूनी संघर्ष बिजली एवं नाली के विवाद में दो पक्षों में मारपीट, आधा द...
तिथि : 01/09/2026
BCCL CMD को जान से मारने की धमकी मामले में ट्विस्ट, बरोरा के जीएम से पूछताछ, फाइनेंस ऑफिसर...
तिथि : 31/08/2026
कतरास: लकड़का 6 नंबर चानक के समीप जोरदार आवाज के साथ धंसी जमीन, गोफ में समाया मवेशी, ग्राम...
तिथि : 31/08/2026
ईद मिलाद-उल-नबी को लेकर केंदुआडीह थाना में शांति समिति की बैठक, विधि-व्यवस्था और साइबर सुर...
तिथि : 22/08/2026
केंदुआ काठगोला मारपीट कांड: नामजद आरोपी राजेश यादव गिरफ्तार, भेजा गया जेल
तिथि : 20/08/2026
धनबाद से कोयम्बत्तूर के लिए गया होकर चलेगी नई अमृत भारत एक्सप्रेस, रेलवे ने जारी किया शेड्...
तिथि : 20/08/2026
गोंदूडीह ओपी के धारियाजोबा में आपसी रंजिश में युवक को मारी गोली, जांच में जुटी पुलिस
तिथि : 15/08/2026