दलितों पर कार्यवाही करने के विरोध में कांग्रेस का एकदिवसीय उपवास कार्यक्रम

City: Dhanbad | Date: 10/04/2018
1238

धनबाद के रणधीर वर्मा चौक पर कांग्रेस द्वारा एकदिवसीय उपवास कार्यक्रम का आयोजन भाजपा सरकार द्वारा दलितों पर कार्यवाही करने के विरोध में किया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय राहुल गांधी जी के निर्देशानुसार उपवास कार्यक्रम का आयोजन जिलाध्यक्ष बृजेन्द्र सिंह के नेतृत्व में किया गया। मौके पर महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष सीता राणा ने कही 2 अप्रैल को दलितों द्वारा किया गया आंदोलन की जानकारी भाजपा सरकार को पूर्व से थी मगर भाजपा सरकार ने सुरक्षा व्यवस्था को नजरअंदाज किया और देश को जलने के लिए छोड़ दिया। भाजपा सरकार चाहती तो स्थिति को नियंत्रित कर सकती थी मगर भाजपा सरकार ने ऐसा कुछ नही किया। दलितों के विरोध को लेकर सरकार खुले मंच पर वहस और चर्चा कर सकती थी। मगर सरकार लोगों के बीच समरसता को खत्म कर अराजक स्थिति पैदा करना चाहती थी। दलितों के आंदोलन में हिंसा में कई दलीत भाई मारे गए। सरकार अपनी कमजोरी को छुपाने के लिए दलितों पर ही मामला दर्ज कर माहौल को विगाड़ रही है।

कांग्रेस के धनबाद जिला उपाध्यक्ष मनोज सिंह  ने मौके पर कहा कि भाजपा सरकार देश मे भाईचारे को खत्म कर हिन्द्वत्व के नाम पर हिंसा करा राजनीतिक रोटी सेक रही है। भाजपा ने पूरे देश को गुमराह किया और देश के ज्वलंत मुद्दों रोजगार, मंहगाई, बेरोजगारी, के साथ सरकार की विफलता को हिन्द्वत्व के नाम पर भटका रही है। कांग्रेस इस विचारधारा का पुरजोर विरोध करती है। मौके पर पूर्व मंत्री मन्नान मलिक, अजय दुबे, विजय सिंह, शमशेर आलम, रेखा देवी, मिना प्रजापति, अनिता कुमारी, उमा देवी, सरोकनी मुर्मू, शकीला खातुन, सावित्री कोड़ा आदि मौजूद थी।

More News

बाबुडीह जंगल में सीआईएसएफ की बड़ी कार्रवाई, 22 हाइवा अवैध कोयला जब्त, 280 टन कोयला बीसीसीए...
तिथि : 29/07/2026
मुनीडीह में 32 वर्षीय बिशु बाउरी की संदिग्ध मौत, परिजनों ने पत्नी और नाबालिग बेटे पर लगाया...
तिथि : 28/07/2026
नाली निर्माण में भारी अनियमितता, ठेकेदार की लापरवाही से कीचड़ में तब्दील हुआ चौधरी मोहल्ला
तिथि : 25/07/2026
विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR 2026): धनबाद विधानसभा में बूथ संख्या 391 का कार्य सबसे पहले पूरा,...
तिथि : 22/07/2026
लोयाबाद में अवैध कोयले पर बड़ी कार्रवाई, दो स्थानों से 53 टन कोयला जब्त
तिथि : 17/07/2026
​झारखंड के पूर्व मंत्री मन्नान मल्लिक का निधन, कोयलांचल में शोक
तिथि : 14/07/2026
सिंदरी अनुमंडल कार्यालय में SDPO पीसी महतो ने किया पदभार ग्रहण
तिथि : 22/05/2026
बिहार में ऊंचे दामों पर बेचने की थी साजिश: धनबाद स्टेशन पर ऑपरेशन सतर्क के तहत 3 शराब तस्क...
तिथि : 18/05/2026
तानों से परेशान होकर युवक ने की महिला की हत्या,
तिथि : 12/04/2026
पार्षद मधुमाला के आवेदन पर रेलवे अधिकारी जांच के लिए पहुँचे कतरास
तिथि : 12/04/2026