झारखंड कोरोना संक्रमित बताकर चापानल से पानी लेने से रोका, 5 दिन तक भूखा रहा परिवार

City: Ranchi | Date: 23/04/2020
1207

रामगढ़. कोरोना संक्रमण का खौफ ऐसा कि लोग अपनों से भी परहेज करने लगे हैं. जिले में कोरोना के खौफ से पानी लेने से रोकने का सनसनीखेज मामला सामने आया. इसके चलते पीड़ित परिवार को पांच दिन तक भूखे रहना पड़ा, क्योंकि घर में खाना नहीं बन पाया. हालांकि बच्चों के रोने पर गांववालों ने बाद में उन्हें खाना दिया. अब पुलिस की पहल पर पीड़ित परिवार चापानल से पानी ले पा रहा है. घटना गोला थाना के मुरुडीह गांव की है.

कोरोना संक्रमित होने के शक पर ग्रामीणों ने किया प्रताड़ित

इस सिलसिले में पीड़ित महिला गीता देवी ने बताया कि गांव के कुछ लोग उसे पांच दिन से प्रताड़ित कर रहे थे. कुएं या चापानल से पानी नहीं लेने देते थे. पानी नहीं रहने के कारण उसके घर में खाना नहीं बन पा रहा था. भूखे रहने के चलते जब बच्चे रोने-चिल्लाने लगे, तो दूसरे ग्रामीणों ने उन्हें खाना दिया. लेकिन घर पर आकर नहीं, बल्कि थोड़ी दूर पर रख दिया.

महिला के मुताबिक गांववालों का कहना है कि उसका देवर छत्तीसगढ़ से उसके पास आया था. इसलिए उसके पूरे परिवार को कोरोना हो गया है. जबकि देवर छत्तीसगढ़ से आया ही नहीं. दरअसल महिला एक दिन के लिए अपने मायके धमनाटांड-गोला गयी थी. वहां से गांव लौटने के बाद उसके साथ ये प्रताड़ना शुरू हो गया. महिला अपने पति और दो बच्चों के साथ गांव में रहती है.

बुधवार को जब इस परिवार का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, तो गोला थाने की पुलिस गांव पहुंचकर ग्रामीणों से पूछताछ की. साथ ही प्रताड़ित करने वालों पर कार्रवाई की चेतावनी देकर महिला को चापानल से पानी दिलाया. पुलिस ने लोगों को समझा बुझाकर आगे भी पानी लेने देने का निर्देश दिया.

More News

रांची में जल सहियाओं का महाजुटान, 15,000 दीदियों ने घेरा मुख्यमंत्री आवास, मानदेय बढ़ाने की...
तिथि : 17/03/2026
रांची में जल सहियाओं का महाजुटान, 15,000 दीदियों ने घेरा मुख्यमंत्री आवास, मानदेय बढ़ाने की...
तिथि : 17/03/2026
अब बोलेरो से होगी अपराधियों की घेराबंदी-सीएम ने झारखंड पुलिस के बेड़े में शामिल कीं 1485 गा...
तिथि : 13/03/2026
बजट सत्र ब्रेकिंग- धनबाद के अस्पताल में शव रोकने पर सदन में हंगामा, विधायक रागिनी सिंह ने ...
तिथि : 13/03/2026
मईया सम्मान योजना : अभी भी कई लाभुकों का खाता क्यों है होल्ड ? क्या गड़बड़ी हुई की पैसा मई...
तिथि :
झारखंड के रजरप्पा में बंद पड़ी कोयला खदान में भीषण आग ,धुंए से लोग परेशान
तिथि : 21/04/2025
रांची के कोतवाली थाना का दारोगा महिला थाना से घुस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
तिथि : 28/02/2025
अजब-गजब : जो खुद हैं CBI चार्जसीटेड वो अब देखेंगे कार्मिक में स्थापना, प्रमोशन और आरोप का...
तिथि : 17/02/2025
दिल्ली में भगदड़ के बाद झारखंड में भी अलर्ट , महाकुम्भ को लेकर प्रमुख स्टेशन पर हो रही भीड़...
तिथि : 17/02/2025
महाकुंभ को लेकर रांची रेलवे स्टेशन पर भारी भीड़, पांच महिला यात्री बेहोश, ट्रेन छूटने पर ह...
तिथि : 17/02/2025