झारखंड 5 हजार से अधिक लोगों ने डाउनलोड किया "बाजार" एप

City: Dhanbad | Date: 22/04/2020
1279

कोविड-19के कारण उत्पन्न लॉकडाउन में आवश्यक वस्तुओं की खरीद बिक्री को सुगम बनाने के लिए नेशनल इनफॉर्मेटिक्स सेंटर (एनआइसी), झारखंड द्वारा विकसित बाजार मोबाइल एप को एक दिन में 5000से अधिक लोगों ने अपने एंड्रॉयड मोबाइल फोन पर डाउनलोड किया है। इसके युजर्स ने एप को 4.7स्टार की रेटिंग दी है। सैंकड़ों ने एप के संबंध में अपना अनुभव साझा किया है।

एप का इस्तेमाल करने वाले एक युजर ने बताया कि इस संकट के समय में झारखंड सरकार द्वारा झारखंड बाजार ऐप लॉन्च करना सराहनीय कदम है। इससे काफी हद तक सामाजिक दूरी बनी रहेगी और लोग जरूरी सामान की खरीदारी सुलभता से कर सकेंगे।

 

उल्लेखनीय है कि इस एप से सभी खुदरा व्यापारी तथा ग्राहक को एक मंच पर लाने का प्रयास किया गया है। इससे ग्राहक फल, सब्जी, किराना सामान, दूध, दवा आदि सोशल डिस्टेंस का अनुपालन करते हुए प्राप्त कर सकेंगे। एप के माध्यम से ग्राहक स्वतः एम-पास प्राप्त कर सकेंगे तथा प्रत्येक खुदरा व्यापारी दो डिलीवरी ब्वॉय के लिए पास प्राप्त कर सकते हैं।

बाजार एप को http://play.google.com/store/apps/details?id=com.encoders.saharashop से एंड्रॉयड स्मार्टफोन पर डाउनलोड किया जा सकता है।

More News

सनशाइन एकेडमी एंड प्ले स्कूल का द्वितीय स्थापना दिवस आज, पूजा समारोह का आयोजन किया गया
तिथि : 29/10/2026
धनसार में CISF की बड़ी कार्रवाई: काली बस्ती ग्राउंड से 11 टन अवैध कोयला जब्त
तिथि : 28/10/2026
लोयाबाद: दुर्गा पूजा से पहले कल 7 घंटे रहेगी बिजली गुल, गणेशपुर अवर प्रमंडल ने जारी की शटड...
तिथि : 13/10/2026
कोडरमा के सिविल सर्जन डॉ. अनिल कुमार गिरफ्तार, नाबालिग के यौन शोषण का आरोप
तिथि : 12/10/2026
भागाबांध: सौहार्द और शांति के साथ मनाएं दुर्गापूजा, ओपी में हुई शांति समिति की बैठक
तिथि : 04/09/2026
गांधी जयंती पर सनशाइन एकेडमी एंड प्ले स्कूल में स्वच्छता अभियान आयोजित, बच्चों ने लिया स्व...
तिथि : 02/10/2026
कुस्तौर निवासी सुभम कुमार का आकस्मिक निधन क्षेत्र में शोक की लहर
तिथि : 02/10/2026
केंदुआडीह पुलिस के सांध्य ड्राइव कार्रवाई से क्षेत्र के जुआड़ियों, शराबियों,मनचलों में मची ...
तिथि : 02/10/2026
खरिकाबाद में पर्यावरण समिति की आठवीं बैठक संपन्न, सामुदायिक निगरानी और स्वच्छता पर हुई चर्...
तिथि : 29/09/2026
धनबाद में सरकारी नौकरी के नाम पर ठगी करने वाला फर्जीवाड़ा गिरोह बेनकाब, आरोपी पंकज गुप्ता ...
तिथि : 28/09/2026