धनबाद में मिला कोरोना पॉजिटिव का पहला मामला, झारखण्ड में कोरोना पॉजिटिव की संख्या 29

City: Dhanbad | Date: 16/04/2020
1262

धनबाद : कोरोना का कहर झारखंड में 16अप्रैल (गुरुवार) को भी जारी है।धनबाद के निरसा के कुमारधुबी इलाके का एक सख्‍श कोरोना पॉजिटिव पाया गया। अब तक कोरोना वायरस के संक्रमण से मुक्त धनबाद के लिए अच्छी खबर नहीं है। धनबाद भी झारखंड और देश के कोरोना प्रभावित जिलों के नक्शे में आ गया है।इसके साथ ही झारखंड में संक्रमितों की कुल संख्या अब 29 हो गयी है।जिसमें दो मरीजों की मौत हो चुकी है। बता दें कि कुमारधुबी स्थित बाघाकुड़ी बस्ती का रहनेवाला 25 वर्षीय युवक बीते 8 अप्रैल से होम क्वारंटाइन पर था,जो की अब पॉजिटिव निकला है। इसकी पुष्टि धनबाद के उपायुक्त अमित कुमार ने की है। मरीज को इलाज के लिए कोविड-19अस्पताल (बीसीसीएल का केंद्रीय अस्पताल) में भर्ती किया गया है।

धनबाद जिला प्रशासन को दो दिन पूर्व ही मरीज के पॉजिटिव होने की जानकारी मिल गई थी। लेकिन, तकनीकी खामियों के कारण जांच रिपोर्ट जारी नहीं की गई थी। एमजीएम जमशेदपुर और पीएमसीएच धनबाद ने जो संकेत दिए हैं वह अच्छे नहीं हैं। इसी कारण बाघाकुड़ी को सील कर दिया गया है। वहां के लोगों को घरों से निकलने नहीं दिया जा रहा है। संदिग्ध मरीज और उसके परिजनों को अस्पताल में आइसोलेट कर रखा गया है।

 

More News

गणेश पूजा उत्सव पर एसी मार्केट धनबाद में भंडारा का आयोजन
तिथि : 16/09/2026
नागदा खदान हादसे में शहीद 50 श्रमिकों को आज दी जाएगी श्रद्धांजलि
तिथि : 06/09/2026
एमबीबीएस में नामांकन पर अर्पिता सुमन को नेताजी ग्रुप ने किया सम्मानित
तिथि : 04/09/2026
बरोरा थाना क्षेत्र में खूनी संघर्ष बिजली एवं नाली के विवाद में दो पक्षों में मारपीट, आधा द...
तिथि : 01/09/2026
BCCL CMD को जान से मारने की धमकी मामले में ट्विस्ट, बरोरा के जीएम से पूछताछ, फाइनेंस ऑफिसर...
तिथि : 31/08/2026
कतरास: लकड़का 6 नंबर चानक के समीप जोरदार आवाज के साथ धंसी जमीन, गोफ में समाया मवेशी, ग्राम...
तिथि : 31/08/2026
ईद मिलाद-उल-नबी को लेकर केंदुआडीह थाना में शांति समिति की बैठक, विधि-व्यवस्था और साइबर सुर...
तिथि : 22/08/2026
केंदुआ काठगोला मारपीट कांड: नामजद आरोपी राजेश यादव गिरफ्तार, भेजा गया जेल
तिथि : 20/08/2026
धनबाद से कोयम्बत्तूर के लिए गया होकर चलेगी नई अमृत भारत एक्सप्रेस, रेलवे ने जारी किया शेड्...
तिथि : 20/08/2026
गोंदूडीह ओपी के धारियाजोबा में आपसी रंजिश में युवक को मारी गोली, जांच में जुटी पुलिस
तिथि : 15/08/2026