संत निरंकारी मिशन की ओर से निरन्तर की जा रही है खाद्य सामग्री का वितरण

City: Dhanbad | Date: 14/04/2020
1265

दिनाँक 14अप्रेल 2020 धनबाद, कोरोना जैसी वैश्विक माहामारी एवं लोकडाउन की वजाह से गरिबो के समक्ष भुखमरी की स्थिति को देखते हुए "संत निरंकारी मिशन" की धनबाद जोन द्वारा लॉकडाउन के बाद से ही निरन्तर खाद्य सामग्री का वितरण किया जा रहा हैं, जिसमें चावल, दाल, आटा, तेल, नमक, साबुन, सर्फ, मशाले, इत्यादि, शामिल है |मिशन का उद्देश्य उन गरीब क्षेत्रो की ओर रहा, जहाँ अन्य लोगो या संस्थाओ  की ध्यान कम जाता है| खास कर धनबाद जिले की अलग-अलग क्षेत्रो की  कुष्ट कॉलनी,  कुसुंडा, बरमसिया, चिरगोड़ा, निरसा, झारिया, गोविंदपुर बी ऍम पी कालोनी, गाँधी आश्रम, गौर खूंटी कालोनी भौंरा, बनियाहिर, प्रेमनगर, जामाडोबा कुष्ट कालोनी और आशा बिहार, आदर्शनगर, बहालगोड़िया, और बोकारो की फुशरो और भोजूडीह, मिहिजाम और रामगढ कैंट की बिजुलिया कुष्ट कालोनियों में गरीब एवं जरूरतमंद लोगो के बीच  झारखण्ड के जोनल इंचार्ज श्री जी० ऐस० मित्तल जी के नेतृत्व में बोकारो के कमलेश चंद्र दास और रामगढ कैंट के मुखी पांडेय जी के सहयोग से लगभग  400  कुष्ट पीड़ित परिवारों को खाद्य सामग्री (सूखा राशन) बांटा गया ।

जिन इलके मे पिने का पानी की किल्लत के कारण लोगो मे त्राहिमाम मचा हुआ था उन इलको मे मिशन की ओर से टेम्पो मे भर-भरकर मिनरल वाटर बाटे  गये , क्योंकि "निरंकारी बाबा हरदेव सिंह जी महाराज जी" का श्लोगन - "नर सेवा, नारायण पूजा" को ही साकार रूप देना ही संत निरंकारी मिशन के सेवादल मानव सेवा को ही अपना धर्म समझते हैं!

वितरण के क्रम मे सोसल डिस्टेंस तथा लॉकडाउन का पूरा ध्यान रखा जा रहा हैं!

अभियान को सफल बनाने में संत निरंकारी मंडल के धनबाद शाखा के  सेवादल संचालक श्री सुरेश रजक, शिक्षक गोपाल महतो, सेवादल के अन्य  जवान एवं कुशुण्डा के मुखी महात्मा श्री राम प्रसाद दास जी  के साथ टीम लीडर गुरप्रीत मित्तर (विक्की ) और बीरेंद्र सिंह (बबलू) की खास भूमिका रही । एसोसिएशन ऑफ़ पीपल एफ्फेक्टेड बय लेप्रोसी के हेड शैलेन्द्र एवं सासाकावा इंडियन लेप्रोसी फाउंडेशन के देबकान्त का भी पूरा सहयोग रहा ।

 

More News

गणेश पूजा उत्सव पर एसी मार्केट धनबाद में भंडारा का आयोजन
तिथि : 16/09/2026
नागदा खदान हादसे में शहीद 50 श्रमिकों को आज दी जाएगी श्रद्धांजलि
तिथि : 06/09/2026
एमबीबीएस में नामांकन पर अर्पिता सुमन को नेताजी ग्रुप ने किया सम्मानित
तिथि : 04/09/2026
बरोरा थाना क्षेत्र में खूनी संघर्ष बिजली एवं नाली के विवाद में दो पक्षों में मारपीट, आधा द...
तिथि : 01/09/2026
BCCL CMD को जान से मारने की धमकी मामले में ट्विस्ट, बरोरा के जीएम से पूछताछ, फाइनेंस ऑफिसर...
तिथि : 31/08/2026
कतरास: लकड़का 6 नंबर चानक के समीप जोरदार आवाज के साथ धंसी जमीन, गोफ में समाया मवेशी, ग्राम...
तिथि : 31/08/2026
ईद मिलाद-उल-नबी को लेकर केंदुआडीह थाना में शांति समिति की बैठक, विधि-व्यवस्था और साइबर सुर...
तिथि : 22/08/2026
केंदुआ काठगोला मारपीट कांड: नामजद आरोपी राजेश यादव गिरफ्तार, भेजा गया जेल
तिथि : 20/08/2026
धनबाद से कोयम्बत्तूर के लिए गया होकर चलेगी नई अमृत भारत एक्सप्रेस, रेलवे ने जारी किया शेड्...
तिथि : 20/08/2026
गोंदूडीह ओपी के धारियाजोबा में आपसी रंजिश में युवक को मारी गोली, जांच में जुटी पुलिस
तिथि : 15/08/2026