भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी ने जरुरतमदों के बीच बांटा अनाज

City: Dhanbad | Date: 13/04/2020
1255

भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी धनबाद ने आज जरूरतमंदों के बीच लगातार 15वें दिन अनाज वितरित किया।

रेडक्रॉस के संयुक्त सचिव जितेंद्र अग्रवाल ने बताया कि आज रेडक्रॉस की टीम के द्वारा सिजुआ पंचायत  बेनागढ़िया  निरसा में 100 लोगों को  सप्ताहिक सुखा राशन एवं फल का  वितरण किया गया।

इस वितरण के अवसर पर जिला आपूर्ति पदाधिकारी संदीप दुबरईं,  प्रखंड विकास पदाधिकारी निरसा, अंचल पदाधिकारी निरसा, थाना प्रभारी निरसा  एवं रेडक्रॉस के सचिव कौशलेंद्र कुमार के द्वारा  किया गया।

इसके अलावा अजन्तापाड़ा, राधेनगर, प्रेम नगर,कस्तूरबा कॉलोनी, सिमलडीह,परसाटाण्ड,  तेलीपाड़ा, में 250 पैकेट अनाज का वितरण किया गया।इस अवसर पर रेड क्रॉस सोसाइटी धनबाद के सचिव कौशलेन्द्र कुमार, संयुक्त सचिव जितेंद्र अग्रवाल, कार्यकारिणी सदस्य आशीष अग्रवाल, सुनील वर्णवाल, अशोक गुप्ता,  इत्यादि उपस्थित थे।

आज आनन्द मंगल सोशल ऑर्गेनाइजेशन के द्वारा 25 लोगों के लिए सप्ताहिक अनाज का पैकेट रेड क्रॉस सोसाइटी को सहयोग स्वरूप दिया गया। रेड क्रॉस के सचिव कौशलेंद्र कुमार एवं संयुक्त सचिव जितेंद्र अग्रवाल ने इस संकट की घड़ी में सहयोग करने वाली सभी संस्थाओं एवं चेंबर के पदाधिकारियों का आभार प्रकट किया।

More News

बाबुडीह जंगल में सीआईएसएफ की बड़ी कार्रवाई, 22 हाइवा अवैध कोयला जब्त, 280 टन कोयला बीसीसीए...
तिथि : 29/07/2026
मुनीडीह में 32 वर्षीय बिशु बाउरी की संदिग्ध मौत, परिजनों ने पत्नी और नाबालिग बेटे पर लगाया...
तिथि : 28/07/2026
नाली निर्माण में भारी अनियमितता, ठेकेदार की लापरवाही से कीचड़ में तब्दील हुआ चौधरी मोहल्ला
तिथि : 25/07/2026
विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR 2026): धनबाद विधानसभा में बूथ संख्या 391 का कार्य सबसे पहले पूरा,...
तिथि : 22/07/2026
लोयाबाद में अवैध कोयले पर बड़ी कार्रवाई, दो स्थानों से 53 टन कोयला जब्त
तिथि : 17/07/2026
​झारखंड के पूर्व मंत्री मन्नान मल्लिक का निधन, कोयलांचल में शोक
तिथि : 14/07/2026
सिंदरी अनुमंडल कार्यालय में SDPO पीसी महतो ने किया पदभार ग्रहण
तिथि : 22/05/2026
बिहार में ऊंचे दामों पर बेचने की थी साजिश: धनबाद स्टेशन पर ऑपरेशन सतर्क के तहत 3 शराब तस्क...
तिथि : 18/05/2026
तानों से परेशान होकर युवक ने की महिला की हत्या,
तिथि : 12/04/2026
पार्षद मधुमाला के आवेदन पर रेलवे अधिकारी जांच के लिए पहुँचे कतरास
तिथि : 12/04/2026