झारखंड में साइक्लोनिक सर्कुलेशन का असर तेज हवा, बारिश के साथ ओले भी पड़े,अगले तीन दिन तक ऐसा ही मौसम रहने के आसार!

City: Ranchi | Date: 01/04/2018
1210

झारखंड में साइक्लोनिक सर्कुलेशन का असर रविवार को दिखा. इसकी वजह से राजधानी रांची समेत राज्य के विभिन्न जिलों में तेज हवा के साथ बारिश हुई. तेज हवाओं की वजह से राजधानी में कई जगहों पर होर्डिंग आदि फट गये. वहीं, कई जगहों पर पेड़ की डाली गिरने व आंधी से  बिजली के उपकरणों को भी नुकसान पहुंचा है. इससे पहले सुरक्षा के दृष्टिकोण से विभाग ने शहर के कई सब स्टेशनों से बिजली आपूर्ति  बंद कर दी थी. इस कारण मुख्यमंत्री आवास, राजभवन सहित कई वीआइपी इलाकों को करीब घंटे भर तक बिजली नहीं मिली. राजधानी रांची में मौसम विभाग ने करीब 12 मिमी बारिश दर्ज की है, वहीं हवा की गति 50 किलोमीटर प्रति घंटे के आसपास दर्ज की गयी. मौसम विज्ञान विभाग ने चार अप्रैल तक राज्य के कई इलाकों में आकाश में बादल छाये रहने का पूर्वानुमान किया है. विभाग के अनुसार कहीं-कहीं तेज हवा के साथ ओले भी पड़ सकते हैं. रविवार को हुए मौसम में बदलाव का असर तापमान पर दिखा. न्यूनतम तापमान गिर गया. विभाग के अनुसार आगे भी स्थिति इसी तरह रहने की उम्मीद है.

 

More News

रांची में जल सहियाओं का महाजुटान, 15,000 दीदियों ने घेरा मुख्यमंत्री आवास, मानदेय बढ़ाने की...
तिथि : 17/03/2026
रांची में जल सहियाओं का महाजुटान, 15,000 दीदियों ने घेरा मुख्यमंत्री आवास, मानदेय बढ़ाने की...
तिथि : 17/03/2026
अब बोलेरो से होगी अपराधियों की घेराबंदी-सीएम ने झारखंड पुलिस के बेड़े में शामिल कीं 1485 गा...
तिथि : 13/03/2026
बजट सत्र ब्रेकिंग- धनबाद के अस्पताल में शव रोकने पर सदन में हंगामा, विधायक रागिनी सिंह ने ...
तिथि : 13/03/2026
मईया सम्मान योजना : अभी भी कई लाभुकों का खाता क्यों है होल्ड ? क्या गड़बड़ी हुई की पैसा मई...
तिथि :
झारखंड के रजरप्पा में बंद पड़ी कोयला खदान में भीषण आग ,धुंए से लोग परेशान
तिथि : 21/04/2025
रांची के कोतवाली थाना का दारोगा महिला थाना से घुस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
तिथि : 28/02/2025
अजब-गजब : जो खुद हैं CBI चार्जसीटेड वो अब देखेंगे कार्मिक में स्थापना, प्रमोशन और आरोप का...
तिथि : 17/02/2025
दिल्ली में भगदड़ के बाद झारखंड में भी अलर्ट , महाकुम्भ को लेकर प्रमुख स्टेशन पर हो रही भीड़...
तिथि : 17/02/2025
महाकुंभ को लेकर रांची रेलवे स्टेशन पर भारी भीड़, पांच महिला यात्री बेहोश, ट्रेन छूटने पर ह...
तिथि : 17/02/2025