यादव मंच गांधी रोड धनबाद द्वारा जरूरतमंद लोगों को नाश्ता का पैकेट को वितरण किया

City: Dhanbad | Date: 06/04/2020
1263

आज दिनांक 6 अप्रैल 2020 को यादव मंच गांधी रोड धनबाद द्वारा गोधर पंचायत के आश्रम और आस-पास के इलाकों में जरूरतमंद लोगों को नाश्ता का 500 पैकेट वितरण किया। वहां जाने के बाद ऐसा प्रतीत हुआ। जैसे वहां के लोगों को बहुत दिनों से खाना ना मिला हो। लोग भूख के मारे सरकार की सोशल डिस्टेंसिंग का भी लक्ष्मणरेखा तोड़ दिए। हम लोगों द्वारा बार- बार समझाना व्यर्थ ही जा रहा था। कुछ जगहों पर लोगों ने सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया। तो कुछ जगह पर भूख से बेहाल लोग सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं कर पाए। हमारी टीम ने जल्द से-जल्द नाश्ता का पैकेट को वितरण किया । ताकि लोगों की भीड़ एक जगह पर ज्यादा देर तक ना रह पाए।  यह कार्य 1 अप्रैल से लगातार किया जा रहा है ,और जब तक लॉकडाउन रहेगा तब तक यह कार्य चलता रहेगा। इस कार्य को सफल बनाने में राधेश्याम यादव, राघवेंद्र प्रताप यादव, परमानंद यादव, अनिल यादव, रोहित यादव एवं एस.पी.कबड्डी ग्रुप के अध्यक्ष- पप्पु कुमार यादव  की सराहनीय भूमिका  रही।

More News

गणेश पूजा उत्सव पर एसी मार्केट धनबाद में भंडारा का आयोजन
तिथि : 16/09/2026
नागदा खदान हादसे में शहीद 50 श्रमिकों को आज दी जाएगी श्रद्धांजलि
तिथि : 06/09/2026
एमबीबीएस में नामांकन पर अर्पिता सुमन को नेताजी ग्रुप ने किया सम्मानित
तिथि : 04/09/2026
बरोरा थाना क्षेत्र में खूनी संघर्ष बिजली एवं नाली के विवाद में दो पक्षों में मारपीट, आधा द...
तिथि : 01/09/2026
BCCL CMD को जान से मारने की धमकी मामले में ट्विस्ट, बरोरा के जीएम से पूछताछ, फाइनेंस ऑफिसर...
तिथि : 31/08/2026
कतरास: लकड़का 6 नंबर चानक के समीप जोरदार आवाज के साथ धंसी जमीन, गोफ में समाया मवेशी, ग्राम...
तिथि : 31/08/2026
ईद मिलाद-उल-नबी को लेकर केंदुआडीह थाना में शांति समिति की बैठक, विधि-व्यवस्था और साइबर सुर...
तिथि : 22/08/2026
केंदुआ काठगोला मारपीट कांड: नामजद आरोपी राजेश यादव गिरफ्तार, भेजा गया जेल
तिथि : 20/08/2026
धनबाद से कोयम्बत्तूर के लिए गया होकर चलेगी नई अमृत भारत एक्सप्रेस, रेलवे ने जारी किया शेड्...
तिथि : 20/08/2026
गोंदूडीह ओपी के धारियाजोबा में आपसी रंजिश में युवक को मारी गोली, जांच में जुटी पुलिस
तिथि : 15/08/2026