झरिया भाजपा नेत्री रागिनी सिंह ने एक लाख एक हजार रुपए की सहयोग राशि उपयुक्त के माध्यम से जनता को समर्पित की

City: Dhanbad | Date: 28/03/2020
1238

धनबाद : कोरोनावायरस के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए  देश में जारी लॉक डाउन के बीच अब विधायक, सांसद और जन प्रतिनिधि भी सरकार के सहयोग में जुटे दिखाई दे रहे हैं। कहीं भोजन का पैकेट बांटा जा रहा है, तो कहीं लोगों को पानी जैसे जरूरी सामान भी बांटे जा रहे है। इन्ही सब कार्यों के बीच झरिया से पूर्व भाजपा विधायक संजीव सिंह की पत्नी तथा भाजपा नेत्री रागिनी सिंह शनिवार को उपायुक्त आवास पहुंची। जहां जनता को मदद पहुंचाने के लिए एक लाख एक हजार रुपये की सहयोग राशि उन्होंने उपायुक्त अमित कुमार को सौंपा।

http://www.covid19india.org   इंडिया COVID-19 ट्रेकर

रागिनी सिंह ने बताया कि देश और विश्व के समक्ष कोरोनावायरस की संकट आई हुई है। जो धर्म व मजहब से दूर इंसानों को निगल रही है।  ऐसे में हम तमाम देशवासियों, कोयलांचल वासियों का फर्ज बनता है कि जरूरतमंद और मजबूर तबके का ध्यान रखें। किसी को भी भूखे पेट सोने की नौबत ना पड़े। इसलिए उन्होंने धनबाद उपायुक्त अमित कुमार के माध्यम से एक लाख एक हजार रुपए की सहयोग राशि जनता को समर्पित कि है।

 

More News

बाबुडीह जंगल में सीआईएसएफ की बड़ी कार्रवाई, 22 हाइवा अवैध कोयला जब्त, 280 टन कोयला बीसीसीए...
तिथि : 29/07/2026
मुनीडीह में 32 वर्षीय बिशु बाउरी की संदिग्ध मौत, परिजनों ने पत्नी और नाबालिग बेटे पर लगाया...
तिथि : 28/07/2026
नाली निर्माण में भारी अनियमितता, ठेकेदार की लापरवाही से कीचड़ में तब्दील हुआ चौधरी मोहल्ला
तिथि : 25/07/2026
विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR 2026): धनबाद विधानसभा में बूथ संख्या 391 का कार्य सबसे पहले पूरा,...
तिथि : 22/07/2026
लोयाबाद में अवैध कोयले पर बड़ी कार्रवाई, दो स्थानों से 53 टन कोयला जब्त
तिथि : 17/07/2026
​झारखंड के पूर्व मंत्री मन्नान मल्लिक का निधन, कोयलांचल में शोक
तिथि : 14/07/2026
सिंदरी अनुमंडल कार्यालय में SDPO पीसी महतो ने किया पदभार ग्रहण
तिथि : 22/05/2026
बिहार में ऊंचे दामों पर बेचने की थी साजिश: धनबाद स्टेशन पर ऑपरेशन सतर्क के तहत 3 शराब तस्क...
तिथि : 18/05/2026
तानों से परेशान होकर युवक ने की महिला की हत्या,
तिथि : 12/04/2026
पार्षद मधुमाला के आवेदन पर रेलवे अधिकारी जांच के लिए पहुँचे कतरास
तिथि : 12/04/2026