धनबाद लोकसभा क्षेत्र में पीयूष गोयल ने कांग्रेस प्रत्याशी कीर्ति आजाद पर बोला हमला, जो BJP का नहीं वह धनबाद का क्या होगा ?

City: Dhanbad | Date: 01/05/2019
1239

मोदी सरकार के 5 साल में कोयले के उत्पादन में डेढ़ सौ मिलियन टन की वृद्धि हुई है। जबकि कांग्रेस के 10 साल के कार्यकाल में मात्र 37 मिलियन उत्पादन बढ़ा था। 
 
केंद्रीय रेल एवं कोयला मंत्री पीयूष गोयल ने धनबाद लोकसभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी कीर्ति झा आजाद पर करारा हमला बोला है। उन्होंने कहा है, जो अपने दल भाजपा का नहीं हुआ वह धनबाद की जनता का क्या होगा ? 
 
केंद्रीय मंत्री गोयल ने बुधवार को धनबाद स्थित श्रमिक नगरी भूली में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर तंज कसा। कहा, कांग्रेस को धनबाद में कोई उम्मीदवार ही नहीं मिला। इसलिए दरभंगा के सांसद कीर्ति आजाद को बुलाकर टिकट थमा दिया। उन्होंने जनता से कांग्रेस प्रत्याशी को खारिज कर केंद्र में नरेंद्र मोदी की फिर से सरकार बनाने के लिए भाजपा प्रत्याशी और सांसद पीएन सिंह को भारी मतों के अंतर से विजयी बनाने का आह्वान किया। ध्यान रहे कि कांग्रेस प्रत्याशी कीर्ति आजाद बिहार के दरभंगा से भाजपा के सांसद थे। उन्हें कांग्रेस धनबाद से चुनाव लड़ा रही है। भाजपा से दगाबाजी को लेकर गोयल ने कीर्ति पर तंज कसते हुए धनबाद की जनता से उन्हें खारिज करने का आह्वान किया। 
 
तो विकास पर लगेगा पूरा विरामः गोयल ने महागठबंधन को महामिलावटी करार देते हुए जनता को समझाया कि अगर धनबाद से भाजपा प्रत्याशी पीएन सिंह संसद नहीं पहुंचे तो क्या-क्या होगा? उन्होंने कविता पाठ करते हुए कहा-महामिलावट की सरकार में होगा ढीला काम/ रास्ते जाम/ नेता भरेंगे अपना गोदाम/गुंडा होंगे बेलगाम/ फसल का नहीं मिलेगा दाम/ गरीब और दलित होंगे गुमनाम/ विकास पर लगेगा पूरा विराम/ लूटपाट सरेआम और देशद्रोही को इनाम। 
 
मोदी सरकार के पांच साल में बढ़ा 150 मिलिटन टन कोयले का उत्पादनः कोयला मंत्री गोयल ने केंद्र की मोदी सरकार उपलब्धियों को गिनाते हुए कहा कि 5 साल में कोयले के उत्पादन में डेढ़ सौ मिलियन टन की वृद्धि हुई है। जबकि कांग्रेस के 10 साल के कार्यकाल में मात्र 37 मिलियन उत्पादन बढ़ा था। उत्पादन बढ़ने से झारखंड को दोगुना रॉयल्टी मिला है। धनबाद नगर निगम के साथ मिलकर हमने पेयजल की योजनाएं लाई है ताकि हर घर में नल से पानी पहुंचे। अगले 5 साल में मोदीजी की योजना पूरे देश के घर-घर में नल से जल पहुंचाने की है 
परिवारवाद पर बोला हमलाः महागठबंधन में शामिल दलों पर परिवारवाद को लेकर गोयल ने सीधा हमला बोला। कहा-देश से ज्यादा गांधी परिवार को अपने की चिंता है। लालू परिवार ने तो भ्रष्टाचार में पीएचडी कर रख है। शिबू सोरेन ने भी सिर्फ अपने परिवार के लिए ही किया है। जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सिर्फ देश की सोचते हैं। इसीलिए उन्होंने किसानों को 6 हजार रुपये प्रति वर्ष देना शुरू किया है। धनबाद के सिंदरी में 6000 करोड़ की लागत से खाद कारखाना बनाया जा रहा है। इसका लाभ भी किसानों को मिलेगा। 
जनसभा में प्रमुख उपस्थितिः भूली की जनसभा में भाजपा प्रत्याशी पीएन सिंह के साथ ही धनबाद के मेयर चंद्रशेखर अग्रवाल, विधायक राज सिन्हा, भाजपा जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह, महामंत्री संजय झा, पूर्व जिलाध्यक्ष हरि प्रकाश लाटा, भाजयुमो जिलाध्यक्ष अमलेश सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश पांडेय, मिल्टन पार्थसारथी, मानस प्रसून, शकील राणा आदि उपस्थित थे।

More News

बाबुडीह जंगल में सीआईएसएफ की बड़ी कार्रवाई, 22 हाइवा अवैध कोयला जब्त, 280 टन कोयला बीसीसीए...
तिथि : 29/07/2026
मुनीडीह में 32 वर्षीय बिशु बाउरी की संदिग्ध मौत, परिजनों ने पत्नी और नाबालिग बेटे पर लगाया...
तिथि : 28/07/2026
नाली निर्माण में भारी अनियमितता, ठेकेदार की लापरवाही से कीचड़ में तब्दील हुआ चौधरी मोहल्ला
तिथि : 25/07/2026
विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR 2026): धनबाद विधानसभा में बूथ संख्या 391 का कार्य सबसे पहले पूरा,...
तिथि : 22/07/2026
लोयाबाद में अवैध कोयले पर बड़ी कार्रवाई, दो स्थानों से 53 टन कोयला जब्त
तिथि : 17/07/2026
​झारखंड के पूर्व मंत्री मन्नान मल्लिक का निधन, कोयलांचल में शोक
तिथि : 14/07/2026
सिंदरी अनुमंडल कार्यालय में SDPO पीसी महतो ने किया पदभार ग्रहण
तिथि : 22/05/2026
बिहार में ऊंचे दामों पर बेचने की थी साजिश: धनबाद स्टेशन पर ऑपरेशन सतर्क के तहत 3 शराब तस्क...
तिथि : 18/05/2026
तानों से परेशान होकर युवक ने की महिला की हत्या,
तिथि : 12/04/2026
पार्षद मधुमाला के आवेदन पर रेलवे अधिकारी जांच के लिए पहुँचे कतरास
तिथि : 12/04/2026