पुलवामा में हुए आतंकी हमले के विरोध में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी(NCP) ने निकाला कैंडल मार्च

City: Dhanbad | Date: 16/02/2019
1241

समय न्यूज़ २४ कोयलांचल धनबाद  :  जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में गुरूवार की शाम सीआरपीएफ के काफिले पर आतंकी हमले में 40 जवानों की शहादत के बाद पूरा कोयलांचल में उबाल है।जगह-जगह शोकसभा आयोजित कर जहां शहीदों को श्रद्धांजलि दी जा रही है, वहीं आतंकियों के खिलाफ ठोस कार्रवाई की मांग की जा रही है| कोयलांचल  भी इससे अछूता नहीं रहा है| आज धनबाद जिला राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी(NCP) के नेतृत्व में जम्मू के पुलवामा में हुए आतंकी हमले में सीआरपीएफ के शहीद जवानों के समर्थन में धनबाद पुराना बाजार से मोमबत्ती जुलूस निकालकर पैदल मार्च करते हुए बैंक मोड़ अवस्थित जेoपीo चौक पर पाकिस्तान का पुतला जलाया गया एवं शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई । श्रधांजलि सभा एवम मोमबत्ती जुलूस कार्यक्रम में मुख्य रूप से एनसीपी के जिलाध्यक्ष सोहराब अली, शमीम अख्तर, धनञ्जय सिंह, नशिम अख्तर, जुबेर खान, बिजय रवानी,मंगनी यादव, विश्वजीत सिंह सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे ।

More News

बाबुडीह जंगल में सीआईएसएफ की बड़ी कार्रवाई, 22 हाइवा अवैध कोयला जब्त, 280 टन कोयला बीसीसीए...
तिथि : 29/07/2026
मुनीडीह में 32 वर्षीय बिशु बाउरी की संदिग्ध मौत, परिजनों ने पत्नी और नाबालिग बेटे पर लगाया...
तिथि : 28/07/2026
नाली निर्माण में भारी अनियमितता, ठेकेदार की लापरवाही से कीचड़ में तब्दील हुआ चौधरी मोहल्ला
तिथि : 25/07/2026
विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR 2026): धनबाद विधानसभा में बूथ संख्या 391 का कार्य सबसे पहले पूरा,...
तिथि : 22/07/2026
लोयाबाद में अवैध कोयले पर बड़ी कार्रवाई, दो स्थानों से 53 टन कोयला जब्त
तिथि : 17/07/2026
​झारखंड के पूर्व मंत्री मन्नान मल्लिक का निधन, कोयलांचल में शोक
तिथि : 14/07/2026
सिंदरी अनुमंडल कार्यालय में SDPO पीसी महतो ने किया पदभार ग्रहण
तिथि : 22/05/2026
बिहार में ऊंचे दामों पर बेचने की थी साजिश: धनबाद स्टेशन पर ऑपरेशन सतर्क के तहत 3 शराब तस्क...
तिथि : 18/05/2026
तानों से परेशान होकर युवक ने की महिला की हत्या,
तिथि : 12/04/2026
पार्षद मधुमाला के आवेदन पर रेलवे अधिकारी जांच के लिए पहुँचे कतरास
तिथि : 12/04/2026