काला हीरा के काला खेल व स्टॉक की हेराफेरी को ले सी बी आई ने बस्ताकोला एरिया स्थित ऑफिसर कॉलोनी में आधा दर्जन अधिकारियों के यहां किया रेड

City: Dhanbad | Date: 04/01/2019
1262

 धनबाद काले कोयले के काले खेल में गड़े अपराध के मुर्दो को एक बार फिर उखाड़ने में धनबाद सीबीआई की विशेष टीम जुटी हुई है। बताया जा रहा है कि सीबीआई की टीम भारत कोकिंग कोल लिमिटेड (बीसीसीएल) के कई अधिकारियों के ठिकानों पर एक साथ छापेमारी कर रही है।

इस कड़ाके की ठंड में अभी कोयलांचल ठीक से जागा भी नहीं था कि सीबीआई की विशेष टीम की छापेमारी की खबर ने समूचे धनबाद में गर्माहट पैदा कर दी। जानकारी के अनुसार सीबीआई के अधिकारियों ने शुक्रवार की सुबह 7 बजे धनबाद के बस्ताकोला एरिया स्थित बीसीसीएल के ऑफिसर कॉलोनी में केओसीपी परियोजना के मैनेजर अरुण सिंह, गोलकडीह के सर्वेयर ललन सिंह, एमके सिंह एरिया सर्वे ऑफिसर सहित बीसीसीएल के लगभग आधा दर्जन अधिकारियों के ठिकानों पर टीम ने एक साथ छापा मारा। जिससे पुरे बीसीसीएल महकमे में हड़कंप मच गया।

छापेमारी में शामिल सीबीआई अधिकारी

 सूत्रों कि माने तो मार्च 2018 में बीसीसीएल के गोलकडीह परियोजना के एनसी पैच में कोल स्टॉक में हुए गड़बड़झाले को लेकर सीबीआई की टीम छापेमारी कर रही है। उस वक्त ये तमाम अधिकारी इसी परियोजना में पदस्थापित थे ऐसा बताया जाता है।सूत्रों कि ही अगर माने तो इस छापेमारी की जद में बीसीसीएल के जीएम स्तर के अधिकारी भी है। जहाँ छापेमारी की जा रही है। हम यहाँ बता दे कि संबंधित एनसी पैच कोल स्टॉकेज में हेराफेरी को लेकर काफी लंबे समय से विवादों से घिरा रहा है। जिसके चलते पहले भी यहाँ सीबीआई द्वारा छापेमारी की गई है। वहीं इस मामले में सीबीआई के अधिकारी ने इस छापेमारी अभियान में अलग-अलग आधा दर्जन सीबीआई की विशेष टीमो के शामिल होने की पुष्टी की है। फिलहाल खबर लिखे जाने तक सीबीआई की छापेमारी जारी है।

More News

गणेश पूजा उत्सव पर एसी मार्केट धनबाद में भंडारा का आयोजन
तिथि : 16/09/2026
नागदा खदान हादसे में शहीद 50 श्रमिकों को आज दी जाएगी श्रद्धांजलि
तिथि : 06/09/2026
एमबीबीएस में नामांकन पर अर्पिता सुमन को नेताजी ग्रुप ने किया सम्मानित
तिथि : 04/09/2026
बरोरा थाना क्षेत्र में खूनी संघर्ष बिजली एवं नाली के विवाद में दो पक्षों में मारपीट, आधा द...
तिथि : 01/09/2026
BCCL CMD को जान से मारने की धमकी मामले में ट्विस्ट, बरोरा के जीएम से पूछताछ, फाइनेंस ऑफिसर...
तिथि : 31/08/2026
कतरास: लकड़का 6 नंबर चानक के समीप जोरदार आवाज के साथ धंसी जमीन, गोफ में समाया मवेशी, ग्राम...
तिथि : 31/08/2026
ईद मिलाद-उल-नबी को लेकर केंदुआडीह थाना में शांति समिति की बैठक, विधि-व्यवस्था और साइबर सुर...
तिथि : 22/08/2026
केंदुआ काठगोला मारपीट कांड: नामजद आरोपी राजेश यादव गिरफ्तार, भेजा गया जेल
तिथि : 20/08/2026
धनबाद से कोयम्बत्तूर के लिए गया होकर चलेगी नई अमृत भारत एक्सप्रेस, रेलवे ने जारी किया शेड्...
तिथि : 20/08/2026
गोंदूडीह ओपी के धारियाजोबा में आपसी रंजिश में युवक को मारी गोली, जांच में जुटी पुलिस
तिथि : 15/08/2026