धनबाद ब्रेकिंग- गांधी नगर में चली गोली, वार्ड 31 के पार्षद के भाई पर लगा गोली चलाने का आरोप

City: Dhanbad | Date: 01/01/2019
1242

धनबाद/धनसार थाना अंतर्गत गांधी नगर महावीर स्थान के समीप आपसी विवाद में गोली चलने से अवधेश सिंह (35) नामक व्यक्ति घायल हो गया जिसके बाद स्थानीय लोगों ने उसे पीएमसीएच में भर्ती कराया जहां उसकी उपचार चल रहा है। फिलहाल घायल अवधेश की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है, वहीं सूत्रों की मानें तो गोली अवधेश की आंख को छूते हुए नीकल गयी।

क्या है पूरा मामला

घटना के बारे में घायल अवधेश ने बताया की आज शाम वह घर के समीप ही अपने साथियों के साथ बैठे थे तभी संटू सिंह,अशोक गुप्ता व गामा राय आये और गाली गलौज करने लगे जिसका विरोध करने पर संटू सिंह ने गोली चला दी इसके बाद अवधेश के दोस्तों से हाथापाई के दौरान संटू सिंह के पिस्टल की मैगजीन भी वहीं घटनास्थल पर गिर गयी।

क्यों हुआ था विवाद

31 दिसम्बर की रात अवधेश अपने साथियों के साथ गांधी नगर महावीर स्थान स्तिथ अपने घर के समीप गाना बजा रहे थे जो कि पास के रहने वाले संटू सिंह जो कि वार्ड 31 की पार्षद सुमन सिंह के भाई को नागवार गुजरी, जिसके बाद संटू ने जाकर गाना बन्द करा दिया था। वहीं घायल अवधेश का कहना है कि कल रात गाना बन्द कराने के लिए संटू सिंह ने हवाई फायरिंग भी की थी।

सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंची पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही धनसार पुलिस मौके पर पहुंच मामले की छानबीन में जुट गई है। वहीं डीएसपी लॉ एंड आर्डर मुकेश कुमार भी पीएमसीएच पहुंचे व घटना की पूरी जानकारी ले रहे।

More News

बाबुडीह जंगल में सीआईएसएफ की बड़ी कार्रवाई, 22 हाइवा अवैध कोयला जब्त, 280 टन कोयला बीसीसीए...
तिथि : 29/07/2026
मुनीडीह में 32 वर्षीय बिशु बाउरी की संदिग्ध मौत, परिजनों ने पत्नी और नाबालिग बेटे पर लगाया...
तिथि : 28/07/2026
नाली निर्माण में भारी अनियमितता, ठेकेदार की लापरवाही से कीचड़ में तब्दील हुआ चौधरी मोहल्ला
तिथि : 25/07/2026
विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR 2026): धनबाद विधानसभा में बूथ संख्या 391 का कार्य सबसे पहले पूरा,...
तिथि : 22/07/2026
लोयाबाद में अवैध कोयले पर बड़ी कार्रवाई, दो स्थानों से 53 टन कोयला जब्त
तिथि : 17/07/2026
​झारखंड के पूर्व मंत्री मन्नान मल्लिक का निधन, कोयलांचल में शोक
तिथि : 14/07/2026
सिंदरी अनुमंडल कार्यालय में SDPO पीसी महतो ने किया पदभार ग्रहण
तिथि : 22/05/2026
बिहार में ऊंचे दामों पर बेचने की थी साजिश: धनबाद स्टेशन पर ऑपरेशन सतर्क के तहत 3 शराब तस्क...
तिथि : 18/05/2026
तानों से परेशान होकर युवक ने की महिला की हत्या,
तिथि : 12/04/2026
पार्षद मधुमाला के आवेदन पर रेलवे अधिकारी जांच के लिए पहुँचे कतरास
तिथि : 12/04/2026