धनबाद नगर निगम ने जिले के बिल्डरों को 2 वर्ष का एक्सटेंशन दिया

City: Dhanbad | Date: 21/12/2018
1262

नगर निगम ने जिले के बिल्डरों को 2 वर्ष का एक्सटेंशन प्रदान किया है। इस संबंध में आज महापौर ने पत्रकारों को बताया कि विगत कुछ दिनों से बिल्डरों पर लगातार नगर निगम द्वारा कारवाई चल रही थी। जिस कारण असमंजस की स्थिति उत्पन्न हो गई थी। उन्होंने बताया कि गुरुवार को तमाम बिल्डरों के साथ नगर आयुक्त एवं अपर नगर आयुक्त ने एक बैठक की।बैठक में बिल्डरों के साथ हर बिंदु पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। इसके बाद सभी बिल्डरों को 2 वर्ष तक का एक्सटेंशन प्रदान किया गया। महापौर ने कहा कि बिल्डरों के जो भी प्रोजेक्ट लंबित है उनकी एक एक बात को सुना गया और हर प्रश्न का समाधान किया गया। जिन बिल्डरों को सुनवाई के लिए लंबी तारीखे दी गई थी उनके समस्या को भी शीघ्र निष्पादित करने का निर्णय लिया गया। महापौर ने बताया कि बिल्डरों के साथ नगर निगम की 4 बार बैठक हुई थी। उसके बाद निर्णय लिया गया कि इस जटिल समस्या का शीघ्र निष्पादन किया जाए।

More News

गणेश पूजा उत्सव पर एसी मार्केट धनबाद में भंडारा का आयोजन
तिथि : 16/09/2026
नागदा खदान हादसे में शहीद 50 श्रमिकों को आज दी जाएगी श्रद्धांजलि
तिथि : 06/09/2026
एमबीबीएस में नामांकन पर अर्पिता सुमन को नेताजी ग्रुप ने किया सम्मानित
तिथि : 04/09/2026
बरोरा थाना क्षेत्र में खूनी संघर्ष बिजली एवं नाली के विवाद में दो पक्षों में मारपीट, आधा द...
तिथि : 01/09/2026
BCCL CMD को जान से मारने की धमकी मामले में ट्विस्ट, बरोरा के जीएम से पूछताछ, फाइनेंस ऑफिसर...
तिथि : 31/08/2026
कतरास: लकड़का 6 नंबर चानक के समीप जोरदार आवाज के साथ धंसी जमीन, गोफ में समाया मवेशी, ग्राम...
तिथि : 31/08/2026
ईद मिलाद-उल-नबी को लेकर केंदुआडीह थाना में शांति समिति की बैठक, विधि-व्यवस्था और साइबर सुर...
तिथि : 22/08/2026
केंदुआ काठगोला मारपीट कांड: नामजद आरोपी राजेश यादव गिरफ्तार, भेजा गया जेल
तिथि : 20/08/2026
धनबाद से कोयम्बत्तूर के लिए गया होकर चलेगी नई अमृत भारत एक्सप्रेस, रेलवे ने जारी किया शेड्...
तिथि : 20/08/2026
गोंदूडीह ओपी के धारियाजोबा में आपसी रंजिश में युवक को मारी गोली, जांच में जुटी पुलिस
तिथि : 15/08/2026