झारखंड में दोगुनी महंगी होगी बिजली, 15 अप्रैल को जारी होगा नया टैरिफ प्लान

City: Ranchi | Date: 24/03/2018
1223

 झारखंड में बिजली दोगुनी महंगी होगी। नया टैरिफ प्लान 15अप्रैल तक जारी होने की उम्मीद है। बढ़ी हुई दर एक अप्रैल या एक मई से लागू हो इस पर मंथन चल रहा है। झारखंड विद्युत नियामक आयोग ने नए टैरिफ पिटीशन पर राज्य के पांच शहरों में जनसुनवाई और सलाहकार परिषद की बैठक समेत सारी औपचारिकताएं पूरी कर ली हैं। सभी पक्षों को सुनने के बाद आयोग ने लगभग सभी कैटेगरी में दाेगुनी वृद्धि को मंजूरी दे दी है।

झारखंड बिजली निगम ने आयोग में सात गुना बढ़ोतरी का प्रस्ताव दिया था। इसके अनुसार ग्रामीण क्षेत्र की बिजली 1.25 रुपए प्रति यूनिट से बढ़ाकर 6.25 रुपए प्रति यूनिट करने का प्रस्ताव था। इसी प्रकार शहरी क्षेत्र की बिजली 3 रुपए प्रति यूनिट से बढ़ाकर 7 रुपए प्रति यूनिट करने का प्रस्ताव दिया गया था। पांच फरवरी को ऊर्जा नियामक आयोग के राज्य सलाहकार समिति की बैठक में आयोग के अध्यक्ष डॉ. अरविंद प्रसाद ने बताया था रिसोर्स गैप के रूप में पहले सरकार पैसे देती थी, इसलिए बिजली सस्ती मिलती थी। अब राज्य सरकार रिसोर्स गैप की राशि नहीं देगी। इसलिए बढ़ोतरी जरूरी है।

More News

रांची में जल सहियाओं का महाजुटान, 15,000 दीदियों ने घेरा मुख्यमंत्री आवास, मानदेय बढ़ाने की...
तिथि : 17/03/2026
रांची में जल सहियाओं का महाजुटान, 15,000 दीदियों ने घेरा मुख्यमंत्री आवास, मानदेय बढ़ाने की...
तिथि : 17/03/2026
अब बोलेरो से होगी अपराधियों की घेराबंदी-सीएम ने झारखंड पुलिस के बेड़े में शामिल कीं 1485 गा...
तिथि : 13/03/2026
बजट सत्र ब्रेकिंग- धनबाद के अस्पताल में शव रोकने पर सदन में हंगामा, विधायक रागिनी सिंह ने ...
तिथि : 13/03/2026
मईया सम्मान योजना : अभी भी कई लाभुकों का खाता क्यों है होल्ड ? क्या गड़बड़ी हुई की पैसा मई...
तिथि :
झारखंड के रजरप्पा में बंद पड़ी कोयला खदान में भीषण आग ,धुंए से लोग परेशान
तिथि : 21/04/2025
रांची के कोतवाली थाना का दारोगा महिला थाना से घुस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
तिथि : 28/02/2025
अजब-गजब : जो खुद हैं CBI चार्जसीटेड वो अब देखेंगे कार्मिक में स्थापना, प्रमोशन और आरोप का...
तिथि : 17/02/2025
दिल्ली में भगदड़ के बाद झारखंड में भी अलर्ट , महाकुम्भ को लेकर प्रमुख स्टेशन पर हो रही भीड़...
तिथि : 17/02/2025
महाकुंभ को लेकर रांची रेलवे स्टेशन पर भारी भीड़, पांच महिला यात्री बेहोश, ट्रेन छूटने पर ह...
तिथि : 17/02/2025