धनबाद बार एसोसिएशन के चुनाव को लेकर नामांकन आज से हुआ शुरू

City: Dhanbad | Date: 12/12/2018
1276

धनबाद बार एसोसिएशन के चुनावी दंगल में 80 अधिवक्ता कूद चुके हैं। 20 दिसंबर को प्रस्तावित चुनाव के मद्देनजर सोमवार को नामांकन पत्र खरीदने के अंतिम दिन 48 अधिवक्ताओं ने पर्चा खरीदा है।16 पदों के लिए अंतिम दिन तक 80 वकीलों ने नामांकन पत्र खरीदे। चुनाव कमेटी के अयोध्या प्रसाद उर्फ मुनमुन बाबू एवं पीसी महतो ने संयुक्त रूप से बताया कि 11 और 12 दिसंबर को नामांकन की तिथि है। चुनाव में 19,606 मतदाता मतदान देने के योग्य है। उन्होंने बताया कि स्टेट बार काउंसिल की ओर से सोमवार को एक पत्र भेजकर बताया गया कि एक मतदाता शंकर प्रसाद शर्मा का सर्टिफिकेट जाली है तथा पांच अधिवक्ताओं का वेरिफिकेशन रिपोर्ट नहीं है।13 वकील बार काउंसिल ऑफ इंडिया का बकाया होने के कारण मतदान से वंचित किए गए हैं।अध्यक्ष पद पर इस बार निवर्तमान अध्यक्ष राधेश्याम गोस्वामी के अलावा पूर्व अध्यक्ष कंसारी मंडल, भागीरथ राय और पीएल वर्णवाल भाग्य आजमा रहे हैं। निवर्तमान महासचिव विदेश दा चुनाव नहीं लड़ रहे हैं।13 और 14 दिसंबर को स्क्रूटनी होगी। 15 दिसंबर को नाम वापसी की तिथि निर्धारित की गई है। 16 दिसंबर को उम्मीदवारों की सूची जारी की जाएगी।वही आज अधिवक्ता राधेश्याम गोस्वामी ने अपने दर्जनों वकीलो के साथ अध्यक्ष पद के लिए अपना नामांकन दाखिल किया।और कहा कि धनबाद बार एसोसिएशन की वकीलों की हर समस्या को में दूर करने की कोशिश करूंगा।आप अपना वोट जरूर हमे दे।वही लुपा मुद्रा चकर्बोरटी ने भी उपसचिव विधि वेवस्ता पद के लिए नामांकन दाखिल किया ।वही कहा कि धनबाद बार एसोसिएशन की वकीलों की हर समस्या को में दूर करने की कोशिश करुँगी।आप अपना वोट जरूर हमे दे

More News

सनशाइन एकेडमी एंड प्ले स्कूल का द्वितीय स्थापना दिवस आज, पूजा समारोह का आयोजन किया गया
तिथि : 29/10/2026
धनसार में CISF की बड़ी कार्रवाई: काली बस्ती ग्राउंड से 11 टन अवैध कोयला जब्त
तिथि : 28/10/2026
लोयाबाद: दुर्गा पूजा से पहले कल 7 घंटे रहेगी बिजली गुल, गणेशपुर अवर प्रमंडल ने जारी की शटड...
तिथि : 13/10/2026
कोडरमा के सिविल सर्जन डॉ. अनिल कुमार गिरफ्तार, नाबालिग के यौन शोषण का आरोप
तिथि : 12/10/2026
भागाबांध: सौहार्द और शांति के साथ मनाएं दुर्गापूजा, ओपी में हुई शांति समिति की बैठक
तिथि : 04/09/2026
गांधी जयंती पर सनशाइन एकेडमी एंड प्ले स्कूल में स्वच्छता अभियान आयोजित, बच्चों ने लिया स्व...
तिथि : 02/10/2026
कुस्तौर निवासी सुभम कुमार का आकस्मिक निधन क्षेत्र में शोक की लहर
तिथि : 02/10/2026
केंदुआडीह पुलिस के सांध्य ड्राइव कार्रवाई से क्षेत्र के जुआड़ियों, शराबियों,मनचलों में मची ...
तिथि : 02/10/2026
खरिकाबाद में पर्यावरण समिति की आठवीं बैठक संपन्न, सामुदायिक निगरानी और स्वच्छता पर हुई चर्...
तिथि : 29/09/2026
धनबाद में सरकारी नौकरी के नाम पर ठगी करने वाला फर्जीवाड़ा गिरोह बेनकाब, आरोपी पंकज गुप्ता ...
तिथि : 28/09/2026