भूलने की बीमारी से ग्रसित हैं विधायक संजीव सिंह, आदेश के बाद भी जेल सुपरिटेंडेंट ने नहीं कराया जांच, कोर्ट सख्त

City: Dhanbad | Date: 12/12/2018
1261

 फाइल फोटो

 धनबाद : जेल में बंद झरिया विधायक संजीव सिंह अमनेसिया नामक बीमारी से ग्रसित हैं. विधायक संजीव के  वकील ने इससे संबंधित एक पिटीशन ADJ /14 आलोक कुमार दुबे की कोर्ट में डाला है. जज ने जेल सुपरिटेंडेंट से इस संबंध में जवाब तलब किया है.

धनबाद के पूर्व डिप्टी मेयर नीरज सिंह हत्याकांड मामले में धनबाद जेल में बंद झरिया विधायक संजीव सिंह अमनेसिया नामक घातक के साथ कई बीमारियों से ग्रसित हैं. आपको बता दें कि मार्च 2017 में नीरज सिंह हत्या के आरोप में जेल में बंद संजीव सिंह को बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार होटवार रांची शिफ्ट किया गया था. उस दौरान विधायक संजीव सिंह कई बीमारियों से ग्रसित हो गये थे. जिसमें से घातक बीमारी अमनेसिया की चपेट में भी वे आ गये. वहां उनका इलाज किया गया था.

लेकिन इलाज के दौरान धनबाद वापस आ गए, जहां इस बीमारी के इलाज के लिए धनबाद पीएमसीएच रेफर किया गया था. वहीं पीएमसीएच के डॉक्टर संजय कुमार ने मेडिकल जांच के लिए कहा था. जिसके बाद जेल सुपरिटेंडेंट ने कोर्ट की मंजूरी मांगी थी और कोर्ट ने अगस्त 2018 में मेडिकल जांच के लिए मंजूरी दे दी थी. इसके बावजूद जेल सुपरिटेंडेंट ने मेडिकल जांच नहीं करवाया था. इसी संबंध में विधायक के वकील बुधवार को एडीजे 14 आलोक दुबे की कोर्ट में पिटीशन डाला. पिटीशन डालने के बाद कोर्ट ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जेल सुपरिटेंडेंट को जवाब तलब करने को कहा है.

 

More News

गणेश पूजा उत्सव पर एसी मार्केट धनबाद में भंडारा का आयोजन
तिथि : 16/09/2026
नागदा खदान हादसे में शहीद 50 श्रमिकों को आज दी जाएगी श्रद्धांजलि
तिथि : 06/09/2026
एमबीबीएस में नामांकन पर अर्पिता सुमन को नेताजी ग्रुप ने किया सम्मानित
तिथि : 04/09/2026
बरोरा थाना क्षेत्र में खूनी संघर्ष बिजली एवं नाली के विवाद में दो पक्षों में मारपीट, आधा द...
तिथि : 01/09/2026
BCCL CMD को जान से मारने की धमकी मामले में ट्विस्ट, बरोरा के जीएम से पूछताछ, फाइनेंस ऑफिसर...
तिथि : 31/08/2026
कतरास: लकड़का 6 नंबर चानक के समीप जोरदार आवाज के साथ धंसी जमीन, गोफ में समाया मवेशी, ग्राम...
तिथि : 31/08/2026
ईद मिलाद-उल-नबी को लेकर केंदुआडीह थाना में शांति समिति की बैठक, विधि-व्यवस्था और साइबर सुर...
तिथि : 22/08/2026
केंदुआ काठगोला मारपीट कांड: नामजद आरोपी राजेश यादव गिरफ्तार, भेजा गया जेल
तिथि : 20/08/2026
धनबाद से कोयम्बत्तूर के लिए गया होकर चलेगी नई अमृत भारत एक्सप्रेस, रेलवे ने जारी किया शेड्...
तिथि : 20/08/2026
गोंदूडीह ओपी के धारियाजोबा में आपसी रंजिश में युवक को मारी गोली, जांच में जुटी पुलिस
तिथि : 15/08/2026