बैंकों की सुरक्षा व साइबर क्राइम की रोकथाम को लेकर एसडीपीओ ने चिरकुंडा थाना परिसर में बैंक प्रबंधकों के साथ बैठक की

City: Dhanbad | Date: 01/12/2018
1263

चिरकुंडा : बैंकों की सुरक्षा व साइबर क्राइम की रोकथाम को लेकर शनिवार को एसडीपीओ विजय कुमार कुशवाहा ने चिरकुंडा थाना परिसर में क्षेत्र के बैंक प्रबंधकों व जीवन बीमा निगम के शाखा प्रबंधकों के साथ बैठक की। बैठक में क्षेत्र के सभी सरकारी व गैर सरकारी बैंकों के प्रबंधक उपस्थित थे। बैंकों में लगे सीसीटीवी, सायरन, सुरक्षाकर्मी की स्थिति आदि पर चर्चा हुई।

एसडीपीओ ने शाखा प्रबंधकों से बैंक परिसर के बाहर सीसीटीवी कैमरा लगाने, सभी बैंकों में सुरक्षाकर्मी की तैनाती, एटीएम में तैनात सुरक्षाकर्मी को मुस्तैद करने, सभी बैंकों में सीसीटीवी कैमरा संबंधित पोस्टर लगाने, खाता धारकों को एटीएम संबंधित सुरक्षा की जानकारी, साइबर क्राइम की जांच में पुलिस को सहयोग, एटीएम से संबंधित टोल फ्री नंबर डिसप्ले करने, बैंक में तैनात सुरक्षाकर्मी को किसी अन्य कार्य में शामिल नहीं करने सहित कई निर्देश दिए।

जीवन बीमा निगम चिरकुंडा शाखा में सायरन लगाने का निर्देश दिया। जिस एटीएम में सुरक्षाकर्मी तैनात नहीं है। उस एटीएम को रात में बंद रखने की भी बात कही। बैंक के बाहर अनाधिकृत रूप से लगी दुकानों पर जमावड़ा न हो इसका ध्यान स्थानीय पुलिस रखेगी। मौके पर चिरकुंडा थाना प्रभारी मुन्ना प्रसाद गुप्ता के अलावे पी होरो, सुशील टोप्पो, राजीव कुमार, रवि शंकर ¨सह, संजय सेनगुप्ता, प्रवीण कुमार, मनोज शंकर, अचल शर्मा, सीमा कुमारी, महेन्द्र रजक, संजय कुमार आदि थे।

More News

गणेश पूजा उत्सव पर एसी मार्केट धनबाद में भंडारा का आयोजन
तिथि : 16/09/2026
नागदा खदान हादसे में शहीद 50 श्रमिकों को आज दी जाएगी श्रद्धांजलि
तिथि : 06/09/2026
एमबीबीएस में नामांकन पर अर्पिता सुमन को नेताजी ग्रुप ने किया सम्मानित
तिथि : 04/09/2026
बरोरा थाना क्षेत्र में खूनी संघर्ष बिजली एवं नाली के विवाद में दो पक्षों में मारपीट, आधा द...
तिथि : 01/09/2026
BCCL CMD को जान से मारने की धमकी मामले में ट्विस्ट, बरोरा के जीएम से पूछताछ, फाइनेंस ऑफिसर...
तिथि : 31/08/2026
कतरास: लकड़का 6 नंबर चानक के समीप जोरदार आवाज के साथ धंसी जमीन, गोफ में समाया मवेशी, ग्राम...
तिथि : 31/08/2026
ईद मिलाद-उल-नबी को लेकर केंदुआडीह थाना में शांति समिति की बैठक, विधि-व्यवस्था और साइबर सुर...
तिथि : 22/08/2026
केंदुआ काठगोला मारपीट कांड: नामजद आरोपी राजेश यादव गिरफ्तार, भेजा गया जेल
तिथि : 20/08/2026
धनबाद से कोयम्बत्तूर के लिए गया होकर चलेगी नई अमृत भारत एक्सप्रेस, रेलवे ने जारी किया शेड्...
तिथि : 20/08/2026
गोंदूडीह ओपी के धारियाजोबा में आपसी रंजिश में युवक को मारी गोली, जांच में जुटी पुलिस
तिथि : 15/08/2026