कांग्रेस ने भाजपा सांसद रविन्द्र पाण्डेय एवं विधायक ढुलू महतो का किया पुतला दहन

City: Dhanbad | Date: 29/11/2018
1280

धनबाद जिला कांग्रेस कमिटी के नेतृत्व मे भाजपा सांसद रविन्द्र पाण्डेय एवं विधायक ढुलू महतो का पुतला दहन किया गया I कार्यक्रम मे मुख्य रूप से उपस्थित रहे मयूर शेखर झा  (झारखंड प्रदेश कांग्रेस सोशल मीडिया चेयरमैन ) ने कहा कि जिस तरह के आरोप भाजपा सांसद रविन्द्र पाण्डेय एवं भाजपा विधायक ढुलू महतो पर लगे है यह एक गंभीर मामला है एक तरफ भाजपा बेटी बचाओ बेटी पढाओ का नारा देती है ऐसा प्रतीत होता है कि यह भाजपा का नारा था या चेतावनी । हम मांग करते हे प्रशासन बिना किसी दबाव के निष्पक्ष जांच कर कानूनी कार्रवाई करे नही तो कांग्रेस पार्टी इस मुद्दे को लेकर ओर भी उग्र आंदोलन करने पर बाध्य होगी क्योंकि इस देश मे कांग्रेस पार्टी ने महिलाओ के लिए संविधान मे कई तरह के प्रावधान दिए है जिससे महिलाओ के मान सम्मान की रक्षा हो सके ।

भाजपा संविधान विरोधी पार्टी है ओर यह सभी मनुवादी विचारधारा के लोग हे । इनके राज्य मे आए दिन महिलाओ पर अत्याचार दमन शोषण काफी बढ गया है जो एक चिन्ता का विषय है ऐसी घटनाओ मे ज्यादातर भाजपा पार्टी के ही लोगो का नाम सामने आता है ओर भाजपा सरकार अपने पार्टी के लोगो को बचाने का कार्य करती है ।राजु दास  (जिलाध्यक्ष अ. जा ) ने कहा कि अगर भाजपा सांसद रविन्द्र पाण्डेय एवं भाजपा विधायक ढुलू महतो पर FIR दर्ज नही होती है, तो कांग्रेस पार्टी चुप नही रहेगी और महिलाओ को न्याय दिलाने के लिए सड़क से सदन तक आन्दोलन करेगी ।

More News

सनशाइन एकेडमी एंड प्ले स्कूल का द्वितीय स्थापना दिवस आज, पूजा समारोह का आयोजन किया गया
तिथि : 29/10/2026
धनसार में CISF की बड़ी कार्रवाई: काली बस्ती ग्राउंड से 11 टन अवैध कोयला जब्त
तिथि : 28/10/2026
लोयाबाद: दुर्गा पूजा से पहले कल 7 घंटे रहेगी बिजली गुल, गणेशपुर अवर प्रमंडल ने जारी की शटड...
तिथि : 13/10/2026
कोडरमा के सिविल सर्जन डॉ. अनिल कुमार गिरफ्तार, नाबालिग के यौन शोषण का आरोप
तिथि : 12/10/2026
भागाबांध: सौहार्द और शांति के साथ मनाएं दुर्गापूजा, ओपी में हुई शांति समिति की बैठक
तिथि : 04/09/2026
गांधी जयंती पर सनशाइन एकेडमी एंड प्ले स्कूल में स्वच्छता अभियान आयोजित, बच्चों ने लिया स्व...
तिथि : 02/10/2026
कुस्तौर निवासी सुभम कुमार का आकस्मिक निधन क्षेत्र में शोक की लहर
तिथि : 02/10/2026
केंदुआडीह पुलिस के सांध्य ड्राइव कार्रवाई से क्षेत्र के जुआड़ियों, शराबियों,मनचलों में मची ...
तिथि : 02/10/2026
खरिकाबाद में पर्यावरण समिति की आठवीं बैठक संपन्न, सामुदायिक निगरानी और स्वच्छता पर हुई चर्...
तिथि : 29/09/2026
धनबाद में सरकारी नौकरी के नाम पर ठगी करने वाला फर्जीवाड़ा गिरोह बेनकाब, आरोपी पंकज गुप्ता ...
तिथि : 28/09/2026