रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी, रांची-लोहरदगा तक 270 रुपए में होगा महीने का सफर

City: Ranchi | Date: 27/11/2018
1208

इसके लिए रेलवे की ओर से 28 नवम्बर को एक विशेष कैंप लगाया जाएगा. जिसमें यात्री अपनी आईडी देकर यह टिकट बनवा सकता है.झारखंड में रेल यात्रियों के लिए अच्छी खबर है. अब यात्री मात्र दो सौ सत्तर रुपए खर्च करके पूरे महीने रांची से लोहरदगा की यात्रा कर सकते हैं. रेलवे के अनुसार, पहले रांची से लोहरदगा प्रतिदिन आने जाने में एक महीने में करीब बारह सौ रुपए के टिकट लगते हैं, लेकिन यात्री अगर मासिक टिकट बनवा लें तो उसको सिर्फ मात्र 270 रुपए ही देना पड़ेंगे.

रांची रेल मंडल के सीपीआरओ नीरज कुमार ने बताया कि मासिक टिकट को बनवाने के लिए एक विशेष कैंप 28 नवम्बर को रांची स्टेशन पर लगा रहा है. इसमें दो फोटो और अधिकृत आईडी पर कोई भी व्यक्ति किसी भी रूट के लिए मासिक टिकट बनवा सकता है, जिसकी वैधता एक महीने तक रहेगी.

रांची रेल मंडल के सीपीआरओ नीरज कुमार ने बताया कि इस विशेष कैंप में सुबह से लेकर शाम तक लोगों का मासिक टिकट बनाया जाएगा. नीरज कुमार ने कहा कि जो रेग्युलर यात्री जनरल टिकट लेकर सफर करते हैं, उन्हें सफर करने के लिए अच्छी खासी रकम टिकट के लिए खर्च करनी पड़ती है, ऐसे लोगों के लिए रेलवे ने यह स्कीम निकाली है. इस स्कीर में रेलवे ने रांची से लोहरदगा से लिए मासिक टिकट की सुविधा दी है, जो मात्र 270 खर्च करने पर यात्री उठा सकता है. जिसके लिए रेलवे की ओर से 28 नवम्बर को एक विशेष कैंप लगाया जाएगा. जिसमें यात्री अपनी आईडी देकर यह टिकट बनवा सकता है.

More News

रांची में जल सहियाओं का महाजुटान, 15,000 दीदियों ने घेरा मुख्यमंत्री आवास, मानदेय बढ़ाने की...
तिथि : 17/03/2026
रांची में जल सहियाओं का महाजुटान, 15,000 दीदियों ने घेरा मुख्यमंत्री आवास, मानदेय बढ़ाने की...
तिथि : 17/03/2026
अब बोलेरो से होगी अपराधियों की घेराबंदी-सीएम ने झारखंड पुलिस के बेड़े में शामिल कीं 1485 गा...
तिथि : 13/03/2026
बजट सत्र ब्रेकिंग- धनबाद के अस्पताल में शव रोकने पर सदन में हंगामा, विधायक रागिनी सिंह ने ...
तिथि : 13/03/2026
मईया सम्मान योजना : अभी भी कई लाभुकों का खाता क्यों है होल्ड ? क्या गड़बड़ी हुई की पैसा मई...
तिथि :
झारखंड के रजरप्पा में बंद पड़ी कोयला खदान में भीषण आग ,धुंए से लोग परेशान
तिथि : 21/04/2025
रांची के कोतवाली थाना का दारोगा महिला थाना से घुस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
तिथि : 28/02/2025
अजब-गजब : जो खुद हैं CBI चार्जसीटेड वो अब देखेंगे कार्मिक में स्थापना, प्रमोशन और आरोप का...
तिथि : 17/02/2025
दिल्ली में भगदड़ के बाद झारखंड में भी अलर्ट , महाकुम्भ को लेकर प्रमुख स्टेशन पर हो रही भीड़...
तिथि : 17/02/2025
महाकुंभ को लेकर रांची रेलवे स्टेशन पर भारी भीड़, पांच महिला यात्री बेहोश, ट्रेन छूटने पर ह...
तिथि : 17/02/2025