SIR पर झारखंड कांग्रेस का बड़ा दांव, 15 दिन और देने की मांग

City: Select City | Date: 21/07/2026
5

समय न्यूज़ 24 राँची : झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के तहत गणना प्रपत्र जमा करने की अंतिम तिथि 15 दिन बढ़ाने की मांग की है। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि बारिश, दुर्गम क्षेत्रों, डिजिटलीकरण में देरी और प्रवासी मजदूरों की समस्याओं के कारण कई पात्र मतदाता सूची से वंचित हो सकते हैं। कांग्रेस भवन में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में झारखंड प्रभारी के. राजू और कांग्रेस विधायक दल के नेता प्रदीप यादव ने बताया कि पार्टी विधायकों ने मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर समयसीमा बढ़ाने की मांग की है। कांग्रेस ने पंचायत और मतदान केंद्र स्तर पर विशेष सहायता शिविर लगाने तथा ग्राम सभाओं के माध्यम से मतदाताओं को जागरूक करने का भी आग्रह किया है।

वहीं, कांग्रेस कोटे से राज्य के बोर्डों, निगमों और 20 सूत्री कार्यक्रम समितियों में नियुक्तियों की प्रक्रिया शुरू होने की जानकारी दी गई। एआईसीसी के निर्देश पर प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश की अध्यक्षता में चयन समिति गठित की गई है। पार्टी के अनुसार, नियुक्तियों में संगठन के प्रति योगदान, सामाजिक संतुलन और क्षेत्रीय प्रतिनिधित्व के साथ महिलाओं, एससी, एसटी, ओबीसी और अल्पसंख्यक वर्गों को प्राथमिकता दी जायेगी। चयन समिति द्वारा तैयार सूची एआईसीसी की मंजूरी के बाद मुख्यमंत्री को भेजी जायेगी, जिसके बाद राज्य सरकार नियुक्तियों की प्रक्रिया पूरी करेगी।

More News

धनबाद: केंदुआ में जमीन धंसी, मुख्य सड़क पर आई बड़ी दरार, बोकारो-धनबाद मार्ग पर आवागमन ठप
तिथि : 15/04/2026
बलियापुर के भिखराजपुर में उपद्रव के बाद प्रशासनिक हलचल, DC और SSP ने देर रात किया दौरा, दो...
तिथि : 27/03/2026
बंगाल में रेप के दोषी को 10 दिन में फांसी, विधानसभा में बिल पेश, ट्रेनी डॉक्टर से रेप-मर्ड...
तिथि : 3/09/2024
पलामू पुलिस ने पांच उग्रवादियों को किया गिरफ्तार,ईंट भट्ठा में पांच वाहनों को जलाने का था ...
तिथि : 25/03/2023
धनबाद कोविड ट्रिटमेंट प्रोटोकॉल का उल्लंघन करने, मरीजों की संख्या कम बताने के लिए पाटलिपुत...
तिथि : 28/04/2021
धनबाद में 14 कंटेनमेंट जोन एवं बफर जोन का निर्माण कर लगाया गया कर्फ्यू
तिथि : 20/08/2020
रांची के दिवंगत पत्रकार रामानुजम की मौत मामले में एसआईटी का गठन किया जाएगा
तिथि : 13/08/2020
धनबाद में 68 वर्षीय बुजुर्ग, 62 वर्षीय महिला सहित 8 हुए कोविड -19 अस्पताल से डिस्चार्ज
तिथि : 07/08/2020
कोरोना संक्रमित स्थल एवं व्यक्तियों के साथ काम करने वाले,लैब टेक्नीशियन, एंबुलेंस चालक, सफ...
तिथि : 02/08/2020
धनबाद में शनिवार को कोरोना विस्फोट 73 नए संक्रमित मरीज मिले, अब तक 14 मौत
तिथि : 01/08/2020