विन्ध्याचल माँ विन्ध्यवासिनी के भंडारे में बही भक्ति गीतों की रसधार

City: Lucknow | Date: 22/03/2018
846

विन्ध्याचल माँ विन्ध्यवासिनी की धाम में मोतीझील मार्ग पर स्थित अमर सिंह फैन्स एसोसिएशन व माँ विंध्यवासिनी सेवा समिति कोलकाता के तत्वाधन में संस्था के अध्यक्ष विजय उपाध्याय ने माता विंध्यवासिनी के चरणों में हलवा,पूड़ी,चने आलू के सब्जी तथा फलहार में आलू का हलवा,सिंघाड़े के पकौड़ी तथा साबूदाने की खिचड़ी का भोग लगा कर  भंडारे का शुभारम्भ किया। माँ के भक्तों के लिए पूरे नवरात्रि मेले के लिए विशाल भंडारे का आयोजन किया गया है। जिसमे सुबह 11बजे से दोपहर 3 बजे तक और रात को 8 बजे से 11 बजे प्रसाद ग्रहण का समय रखा गया है।

भंडारे में श्रद्धालुओं के अतिरिक्त दुकानदार,स्काउट गाइड के जवान,पुलिसकर्मी तथा स्थानीय लोग भी घर पर नौ दिन खाना बंद करके यही पर प्रसाद ग्रहण का भरपूर आनंद उठाते है।

भंडारे के साथसाथ दूरदराज से आये माँ के भक्तों के रात को मनोरंजन के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया है जहां पर भक्त गीतसंगीत के साथसाथ नृत्य का भी आनंद उठा रहे है।इसी कड़ी में बुधवार की रात  xtar फ़िल्म प्रोडक्शन के कलाकारों के द्वारा जोरदार परफॉर्मेंस किया गया।

कार्यक्रम में तबला पर 12 वर्ष के प्रशान्त दुबे ने अपने  अंगुलियों को जब तबला पर रख कर जो थाप लगाई की श्रोता के तालियों की गड़गड़ाहट पूरे पंडाल से मेले क्षेत्र तक सुनाई पड़ने लगा था वही हारमोनीयम पर आनंद देवा जी के गीतों को सुनकर पूरे भंडारे में भक्तिमय माहौल छा गया था जब उन्होंने ने अपने मधुर स्वर में गाया चल बनारस के धाम ऐ रानी जब गया तो पूरा पंडाल तालियों से गूंजने लगा।इसी कड़ी में बिहार से रितेश राजा ने  भी खूब वाह वाही और तालियां बटोरी जब उन्होंने गाया चलब पिया हमहूं विन्ध्याचल नगरिया से कार्यक्रम स्थल पर श्रोता हाथ उठा कर झूमने लगे।

इसी कड़ी में रामचंदर निषाद ने भी अपने गीतों के माध्यम से माँ के महिमा का बखान किये, निर्मला रंजन ने अपने मधुर आवाज से गाया चुनरिया लाल बा पर भी भक्तों की खूब तालियां मिलती रही।रामबाबू दुबे ने सुनाया हरि आ जाओ एक बार,से माहौल पूरी तरह से भक्तिमय हो गया था। कार्यक्रम में के.बी.पी.जी. की बी.ए. द्वितीय वर्ष की छात्रा अंजली ने श्री गणेशा देवा पर कत्थक नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों को झूमने तथा अपने हाथों को तालियां बजाने के लिए मजबूर कर दिया और भंडारे में प्रसाद ग्रहण कर रहे भक्तों ने भी इस नृत्य पर अपना ध्यान जान से रोक ना सके।संस्था के अध्यक्ष विजय उपाध्यक्ष जी के द्वारा सभी कलाकारों को मंच से अंगवस्त्रम भेंट कर सम्मान किया गया।इस दौरान शंकर बिन्द, राजकुमार केशरी,प्रभात जायसवाल,अजीत सिंह,सूरज सिंह,बबवा गुरु,दिनेश्वर पति त्रिपाठी,अखिलेश्वर पति त्रिपाठी व संस्था के अध्यक्ष विजय उपाध्याय आदि लोग उपस्थित रहे।

More News

102 पार्किंग, 5 लाख से ज्यादा वाहन और 31 पन्ने की एडवाइजरी, महाकुंभ का ट्रैफिक प्लान तैयार
तिथि : 09/01/2025
यूपी में भीषण ठंड के बीच बारिश की भी चेतावनी, 55 जिलों में कोल्ड डे अलर्ट
तिथि : 09/01/2025
नए साल पर 10 लाख श्रद्धालु पहुंचे राम नगरी अयोध्या, 2 लाख से अधिक भक्तों ने किया रामलला का...
तिथि : 02/01/2025
सर्वे के दौरान हिंसा, 4 लोगों की मौत, SP समेत 22 पुलिसकर्मी घायल, इंटरनेट-स्कूल बंद
तिथि : 25/11/2024
यूपी मे 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले बनेगा अयोध्या राम मंदिर
तिथि : 15/10/2021
भारत के मानचित्र को गलत दर्शाने पर ट्विटर के खिलाफ मुकदमा दर्ज
तिथि : 29/06/2021
मध्य प्रदेश के राज्यपाल लालजी टंडन नहीं रहे, यूपी के लखनऊ स्थित मेदांता अस्पताल में ली अंत...
तिथि : 21/07/2020
यूपी में कोरोना संक्रमितों की संख्या 41471 पहुंची, 1012 की मौत
तिथि : 16/07/2020
कानपुर शूटआउट: एक और आरोपी शशिकांत गिरफ्तार, विकास दुबे के घर से मिली AK-47 और 17 कारतूस
तिथि : 14/07/2020
कड़ी सुरक्षा के बीच हुआ विकास का अंतिम संस्कार, माता-पिता नहीं आए पत्नी और करीबी रिश्तेदार...
तिथि : 10/07/2020